WhatsApp Group Link Kaise Banayen – व्हाट्सएप्प ग्रुप लिंक कैसे बनाए

WhatsApp एक सोशल नेटवर्क जहां पर WhatsApp Group Link बनाकर दुनिया के किसी भी व्यक्ति से कांटेक्ट कर सकते हैं। तथा उन्हे WhatsApp Group Link के द्वारा ग्रूप में आसानी से जोड़ सकते हैं। बेशर्ते यदि उस व्यक्ति का कांटेक्ट नम्बर आपके पास मौजूद हो।

WhatsApp Group Link

WhatsApp Group Link तथा ग्रुप कैसे बनाये

आप व्हाट्सएप्प के एप्लीकेशन के द्वारा टेक्स्ट मैसेज तथा ऑडियो एवं वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं। परंतु ये सुविधा कुछ देशों में बैन है। लेकिन VPN एप्लीकेशन के द्वारा इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। WhatsApp Group तथा WhatsApp Group Link बनाना बहुत आसान हैं। चलिये देखते हैं कि व्हाट्सएप्प पर ग्रुप कैसे बनाते हैं।

WhatsApp Group कैसे बनाये

आज के वक्त में WhatsApp सभी व्यक्ति के मोबाइल फ़ोन में मौजूद होता है। यदि नहीं हैै तो प्लेस्टोर से इंस्टॉल कर सकते हैं। इंसटाल हो जाने के बाद उसमे अपना अकॉउंट बना लें। अब आप ग्रुप बनाने के लिए व्हाट्सएप को ओपन करें।

व्हाट्सअप ग्रुप दो तरीके से बना सकते हैं। पहला तरीका ये है सबसे पहले व्हाट्सएप्प के होम स्क्रीन पर आजाएं। नीचे दाहिनी तरफ एक पॉपअप बटन दिखाई दे रहा है आप उस पे टच करें। अब आपको सबसे ऊपर New Group का ऑप्शन दिखाई देगा।

दूसरा तरीका ये है कि उपर दाहिने तरफ तीन डॉट का ऑप्शन दिखाई दे रहा है उस पर टच करें। आपके सामने ग्रुप बनाने की स्क्रीन आजायेगी। आप जिन लोगो को ग्रुप में शामिल करना चाहते हैं। कॉन्टैक्ट लिस्ट से उनके नाम को सेलक्ट करें। और फिर नीचे दाहिनी तरफ तीर की बटन पर टच करें।

और ग्रुप का नाम दें तथा ग्रुप में किस तरह की फ़ोटो लगाना चाहते हैं। फ़ोटो को अपलोड करें और फिर चेकमार्क पर टच कर दें। आपका ग्रुप बन चुका है।

WhatsApp Group Link कैसे बनाये

WhatsApp Group Link बनाकर आप अपने ग्रुप का विस्तार कर सकते हैं। जिससे कि ग्रुप एडमिन को ज़्यादा मेहनत नही करनी होगी। एडमिन द्वारा बनाये गए ग्रुप में सभी मेंबर आसानी से लिंक पर क्लिक कर के ग्रुप में जुड़ सकता है। जानते हैं कि WhatsApp Group Link कैसे बनाते हैं।

जो ग्रुप बनाया है उस ग्रुप को ओपन कर लें। अब आप ग्रुप के नाम पर या दाहिने तरफ तीन डॉट वाली बटन पर टच करें। और उसमें दिए गए ग्रुप इन्फो पर टच करें। आपके सामने ग्रुप की सभी इनफार्मेशन सामने दिखाई देगी। अब आप Invite Via Link पर टच करें।

WhatsApp Group Link दिखाई देगी चाहे तो इसको कॉपी करें। या फिर डायरेक्ट अन्य सोशल प्लेफॉर्म पर शेयर करें। जहां से बहुत सारे मेंबर आपके द्वारा शेयर किए गए WhatsApp Group Link के थ्रू ग्रुप में जुड़ते रहेंगे। जिससे आपके ग्रुप की फैमिली लंबी होती चली जायेगी।

अन्य मेंबर को ग्रुप एडमिन कैसे बनाएं

यदि ग्रुप से किसी मेंबर को एडमिन बनाना चाहते हैं। ग्रुप पर टच करें और जिसको एडमिन बनाना चाहते हैं। उसके नाम पर टच करें और Make Group Admin पर टच करें। अब आपका मेंबर भी ग्रुप एडमिन बन जायेगा।

ग्रुप से किसी मेंबर को कैसे रिमूव करें

यदि ग्रुप में कोई ऐसा मेंबर है जिसको ग्रुप से रिमूव करना चाहते हैं तो आसानी से कर सकते हैं। ग्रुप पर टच करें और जिस मेंबर को Remove करना चाहते हैं। उसके नाम पर टच करें और Remove पर टच करें।

अब आपके गरौओ से वह मेंबर रिमूव हो जाएगा। और यदि वह लिंक से दोबारा ग्रुप को जॉइन करना चाहेगा तब भी नही कर पायेगा। जब तक कि आप उसे ऐड नही करेंगे। यदि वह किसी दूसरे नम्वर से व्हाट्सअप एकाउंट बनाता है। तो फिर वह ग्रुप को आसानी से जॉइन कर सकता है।

ग्रुप को Exit कैसे करें

यदि किसी ग्रुप में जॉइन हुए हैं। और उस ग्रुप से बोर हो चुके हैं। तो आप उस ग्रुप से आसानी से एग्जिट हो सकते हैं। WhatsApp Group पर टच करें और नीचे आजयें। जहां आपको रेड कलर में लिखा Exit Group का ऑप्शन दिखाई देगा।

आप उस पर टच करें और ग्रुप से एग्जिट हो सकते हैं। ग्रुप से एग्जिट होने के बाद भी ये ग्रुप व्हाट्सअप में दिखाई देगा। फिर ग्रुप के नाम पर टच करें। और नीचे आजाएं जहां आपको डिलीट का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर टच कर ग्रुप को डिलीट कर सकते हैं।

2 thoughts on “WhatsApp Group Link Kaise Banayen – व्हाट्सएप्प ग्रुप लिंक कैसे बनाए”

Leave a Comment