Computer Keyboard एक इनपुट डिवाइस है जिसके द्वारा हम कंप्यूटर को आदेश दे सकते है। Mouse के बाद Computer से कनेक्ट होने का माध्यम Computer Keyboard है। अगर आपके पास माउस नही है। तो कीबोर्ड की मदद से भी कंप्यूटर को आसानी ऑपरेट कर सकते हैं। Computer Keyboard वास्तविक रूप से विभिन्न कैरेक्टर का संयोजन है।
जिनकी सहायता और मिलान से शब्द बनते हैं। ये बिल्कुल टाइपराइटर कीबोर्ड की तरह ही होता है। Computer Keyboard में टाइपराइटर के मुकाबले बटन ज़्यादा होते हैं। ये दो तरह के होते है। (1) एनहांस्ड (Enhanced) (2) स्टैण्डर्ड (Standard)
General Use Computer Keyboard
यह बटन कि गिनती के आधार पर विभिन्न प्रकार के होते है। जैस – 101 keys, 104 keys, 105 keys, 107 keys, 108 keys, 124 बटन वाले है। इन बटनो को हम 6 हिस्सों में बाँट सकते है।
(1) कैरेक्टेर (Character) (2) न्यूमेरिकल (Numerical) (3) फंक्शन (Function ) (4) स्पेशल (Special) (5) लॉजिकल एण्ड मैथमेटिकल (Logical and Mathematical) (6) कर्सर मोवमेंट (Cursor Movement)
Character:- कीबोर्ड में मौजुुुद A से लेकर Z तक के सभी बट्टन को करैक्टर बटन कहते हैं।
Numerical:- कीबोर्ड में 0 से 9 तक के बटन को Numerical बटन कहते है।
Function:- F1 से लेकर F12 तक के बटन को फंक्शन बटन कहते है। इन बटन का इस्तेमाल ज़्यादातर एकाउंटिंग में किया जाता है।
Logical and Mathematical:- गणना से सम्बंधित सभी चीन्हो को कहा जाता है। इसे सिंबल भी कह सकते है। जैसे- %,$,{,},/,-,+,*,#,>,<,^,@
Cursor Movement:- पेज के अंदर मौजूद कर्सर को ऊपर नीचे दायें बााएं और होम और एन्ड पर जाने के लिए निम्नलिखित Keys का इस्तेमाल करते हैं।
जैसे – Page UP, Page Down, Home, End, Arrows, आदि
Special:- ऊपर दिए गए कीज़ के अलावा सभी कीज़ को स्पेशल कीज़ कहा जाता है।
Function of Special Keys फंक्शन ऑफ स्पेशल कीज़
Computer Keyboard का फंक्शन ऑफ स्पेशल बटन नीचे निम्नलिखित है।
Esc:- किसी भी हो रहे काम को बंद करने या पिछली हालत में वापस जाने के लिए उपयोग होता है।
Tab:- कर्सर (Cursor) को आधा इंच आगे बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है।
Caps Lock:- इसका उपयोग Capital Latter में लिखने के लिए होता है। जैसे- A,B,C,D आदि।
Shift:- सिर्फ एक अक्षर को बड़े अक्षर में लिखने के लिए होता है।
Control:- Computer Keyboard में कोई खास काम करने के लिए उपयोग होता है।
जैसे- किसी भी Text या Object कि कॉपी करने के लिए Control+C का इस्तेमाल करते हैं।
Alt:- कोई खास काम करने के लिए मेनू (Menu) खोलने के लिए या वो सिंबल लेने के लिए जो कीबोर्ड में नहीं है।
Space Bar:- Computer Keyboard में दो शब्द के बीच जगह छोड़ने के लिए उपयोग होता है।
Enter:- दिए गए आदेश को लागु करने के लिए या लाइन बदलने के लिए उपयोग होता है।
Back Space:- कर्सर पोजीशन (Cursor Position) से पीछे के अक्षर को मिटाने के लिए उपयोग होता है।
Delete:- कर्सर पोजीशन (Cursor Position) से आगे के अक्षर को मिटाने के लिए उपयोग होता है।
Insert:- इस बटन का उपयोग लेख में जहाँ कर्सर है उससे आगे के अक्षरो को, जो हम लिखेंगे उसमे बदलता चला जायेगा।
नोट:- इसका उपयोग Dos में Edit Command में और MS Word में कर सकते है।
Cursor Movement Keys कर्सर मूवमेंट बटन – Computer Keyboard
Home:- Computer Keyboard में कर्सर को लाइन के शुरू में ले जाने के लिए उपयोग होता है।
End:- Computer Keyboard में कर्सर को लाइन के अंत में ले जाने के लिए उपयोग होता है।
Page Up:- एक स्क्रीन ऊपर जाने के लिए उपयोग होता है।
Page Down:- Computer Keyboard में एक स्क्रीन नीचे जाने के लिए उपयोग होता है।
Arrows:- कर्सर को ऊपर नीचे दायें बाए ऊपर नीचे ले जेन के लिए होता है।
Num Lock:- नंबर कीपैड (Keypad) के काम को बदलने के लिए होता है।
Print Screen:- सामने खुली हुई स्क्रीन या डायलॉग बॉक्स का प्रिंट लेने के लिए इसका उपयोग होता है।
तरीका – जिस स्क्रीन या डायलॉग बॉक्स का प्रिंट चाहते है उस स्क्रीन या डायलॉग बॉक्स को खोलकर कर इस बटन को दबाये। और Ctrl+v के जरिये उस प्रोग्राम में पेस्ट करें जहाँ चाहते है। ताकि आसानी से प्रिंट कर सकें।
Pause:- Computer Keyboard में कंप्यूटर के काम को बीच में अस्थाई तौर पर रोकने के लिए उपयोग होता है।
Scroll Lock:- स्क्रॉलिंग (Scrolling) को on/off करने के लिए उपयोग होता है।
Key Lock:- कीबोर्ड (Computer Keyboard) को on/off करने के लिए उपयोग होता है।
Start:-Computer Keyboard में इसे विंडो बटन कहा जाता है। इसके द्वारा विंडो के स्टार्ट आप्शन को खोला जाता है।