View Tab MS Word में उपस्थित सभी option पृष्ठ से सम्बंधित हैं।
यानि पृष्ठ का mode बदलना, पृष्ठ में अपनी इच्छानुसार टूलबार लाना।
पृष्ठ के ऊपर नीचे नोट लिखना। अपने पृष्ठ को पुरे screen पर फैलाना आदि।

Table of Contents
Document View डॉक्यूमेंट व्यू – View Tab MS Word
Print Layout :- इस option को चलाने से पृष्ठ उसी रूप में दिखेगा जिस रूप में print निकलेगा। इस लिए आमतौर पर इसी layout में कार्य करते हैं।
Full Screen Reading :- इस View में डॉक्यूमेंट का एक एक पेज आपके सामने scroll करने से आता रहेगा। जिससे डॉक्यूमेंट को पढ़ने में आसानी होती है।
Web Layout :- इस option को चलाने से पृष्ठ Internet File के रूप में दिखाई देगा।
Outline :- इस option को चलाने से प्रत्येक Paragraph के शुरू में चौकोर चिन्ह आ जायेगा। जिसपर Mouse लेजाकर Paragraph को ऊपर नीचे कर सकते हैं।
नोट- अर्थात, कंप्यूटर की भाषा में यह भी कह सकते है। कि जहाँ जहाँ एंटर दबाएंगे वह paragraph कह लाएगा।
Draft :- View Tab MS Word में इस option को चलाने से पृष्ठ पर सिर्फ लिख सकते हैं।
ऑब्जेक्ट आदि नहीं बना सकते। और अगर पहले से object बना हुआ है। तो वह दिखाई नहीं देगा।
Show/Hide शो/हाईड
Ruler:- इस option का उपयोग रूलर को लाने और हटाने के लिए करते हैं।
Document Map:- यह Frame बनाकर एक तरफ सिर्फ Heading की लिस्ट दिखायेगा।
View Tab MS Word में जिस heading पर क्लिक करेंगे उसका लेख स्क्रीन पर आ जायेगा।
नोट- इसे बंद करने के लिए दोबारा उसी option पर क्लिक करें।
Gridlines :- इस से अपने पेज में ग्रिड लाइन ला सकते हैं।
Thumbnails:- इस view में बायीं तरफ Document के पेज को छोटा करके दिखायेगा। जिस पर क्लिक करके उस पेज में पहुँच सकते हैं।
Message Bar :- Document पर किसी भी Required Action को पूरा करने के लिए Message Bar खोल सकते हैं।
Zoom ज़ूम – View Tab MS Word
Zoom:- इस आप्शन के द्वारा View Tab MS Word पृष्ठ को बड़ा छोटा कर सकते हैं।
ज़ूम किया गया पेज नार्मल रूप में लाना चाहते हैं तो 100% पर क्लिक कर दें पेज नार्मल हो जायेगा।

One Page :- इस ऑप्शन से अपने डॉक्यूमेंट पेज को one page में कर सकते हैं।
Two Pages :- इस ऑप्शन से अपने डॉक्यूमेंट पेज को two page में कर सकते हैं।
Page Width :- इस ऑप्शन से अपने डॉक्यूमेंट पेज कोpage width में कर सकते हैं जो पूरी विंडो में फिट हो जाएगी।
Window विंडो
View Tab MS Word में इस के अंतर्गत जितने भी ऑप्शन हैं। वह सभी विंडो से सम्बंधित हैं।
MS Word के स्क्रीन को ही विंडो कहते हैं।
New Window :- एक से अधिक विंडो खोलने के लिए इसका उपयोग करते हैं।
Arrange All :- एक से अधिक खुली हुई विंडो को छोटा कर के देखने के लिए इसका उपयोग करते हैं।
Split :- खुले हुए विंडो को बांटनेेे के लिए इसका उपयोग करते हैं।
View Side by Side :- दो दस्तावेज़ देखें साइड बाय साइड ताकि आप उनकी सामग्री की तुलना कर सकें।
Synochronous Scrolling :- दो दस्तावेजों के स्क्रॉलिंग को सिंक्रनाइज़ करें ताकि वे एक साथ स्क्रॉल करें। इस सुविधा को सक्षम करने के लिए, साइड व्यू को चालू करें।
Rest Window Position :- दस्तावेजों की विंडो स्थिति को साइड-बाय-साइड की तुलना में रीसेट करें ताकि वे स्क्रीन को समान रूप से हिलाएं।
Switch Windows :- इस से खुले हुये Current Document की विंडो को बंद करते हैं।
Macro मैकरो – View Tab MS Word
Macro :- इसके द्वारा अपने लेख को रिकॉर्ड कर सकते हैं। ताकि जब उसे लाना चाहें। ला सकते हैं।
इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक पट्टी खुलेगी जिसमे निम्नलिखित ऑप्शन हैं।
1- Macros : इस पर क्लिक करते ही डायलॉग बॉक्स खुलेगा।
जहाँ मैक्रो नाम के बॉक्स में Record की गयी मेक्रो का नाम लिखें।
इसके बाद Run option button पर क्लिक करें। क्लिक करते ही रिकॉर्ड की गयी चीज़ पेज में आ जाएगी।
2- Record New Macro : इस पर क्लिक करते ही डायलॉग बॉक्स खुलेगा।
जहाँ मैक्रो नाम के बॉक्स में जिस नाम से मैक्रो रिकॉर्ड करना है।
वह नाम लिख कर ok करें। पृष्ठ में एक चौकोर टूल दिखाई देगा। और कर्सर कैसेट के रूप में आ जायेगा।
जो कुछ भी लिखें वह दिए गए मैक्रो नाम में रिकॉर्ड होता रहेगा। अब रिकॉर्डिंग को बंद करने के लिए
पृष्ठ में उपस्थित चौकोर टूल के अंदर stop recording button पर क्लिक करें। क्लिक करते ही रिकॉर्डिंग बंद हो जाएगी।
अब रिकॉर्ड किये हुए को लाने के लिए macros ऑप्शन पर क्लिक करके जिस नाम से मैक्रो रिकॉर्ड किया है।
उसको सेलेक्ट करके run पर क्लिक करें। जहाँ कर्सर होगा रिकॉर्ड किया हुआ लेख आ जायेगा।
नोट- Record New Macro पर क्लिक करने से जो डायलॉग बॉक्स आता है उसमे दो ऑप्शन हैं।

(1) Toolbars : इसके द्वारा रिकॉर्ड किये गए मैक्रो को टूलबार के रूप में ला सकते हैं।
ताकि जब भी रिकॉर्ड किए गए मैक्रो को लाने की आवश्यकता हो। इस टूलबार पर क्लिक करके रिकॉर्ड की हुई चीज़ को पृष्ठ में ला सकें।
इस पर क्लिक करने से डायलॉग बॉक्स खुलेगा जहाँ toolbars पर क्लिक करके new पर क्लिक करें। दूसरा डायलॉग बॉक्स खुलेगा।
जिसमे टूलबार नाम के बॉक्स में कोई भी नाम लिखकर ok करें इसी नाम से toolbar तैयार हो जायेगा।
अब कमांड के बॉक्स में Normal new macro को माउस के द्वारा उठा कर जो टूलबार हमने बनाया है उसमे रख दें। और डायलॉग बॉक्स को क्लोज कर दें।
अब जब भी इस टूलबार पर क्लिक करेंगे तो रिकॉर्ड किया हुआ लेख पृष्ठ में आ जायेगा।
(2) Keyboard : इसके द्वारा किसी भी बटन में रिकॉर्ड किये हुए लेख को सेट कर सकते हैं।
तरीका- View Tab MS Word में इस पर क्लिक करने से डायलॉग बॉक्स खुलेगा।
जिसमे press new short cut के बॉक्स में कर्सर रख कर Ctrl के साथ कोई भी अक्षर दबाएं।
इसके बाद असाइन पर क्लिक करके क्लोज पर क्लिक करें। पृष्ठ में स्टॉप नाम का टूलबार आ जायेगा।
अब जो भी लिखें वह रिकॉर्ड होता रहेगा। अब जब रिकॉर्ड को बंद करना हो स्टॉप रिकॉर्ड पर क्लिक करें।
अब जब भी शॉर्टकट के दबाएंगे रिकॉर्ड किया हुआ लेख View Tab MS Word के पृष्ठ में आ जायेगा।