View Tab Microsoft Excel के अंतर्गत जितने भी ऑप्शन हैं। इनसे आप अलग अलग तरह से पेज के लेआउट को बदल सकते हैं।
Workbook View वर्कबुक व्यू – View Tab Microsoft Excel
Normal:- इस option को चलाने से पृष्ठ पर सिर्फ लिख सकते हैं। ऑब्जेक्ट आदि नहीं बना सकते। और अगर पहले से object बना हुआ है। तो वह दिखाई नहीं देगा।
Page Layout :- View Tab Microsoft Excel में इस ऑप्शन को चलाने से पृष्ठ उसी रूप में दिखेगा जिस रूप में Print निकलेगा।
Page Break Preview :- इस ऑप्शन को चालू करने से जिस साइज मे आम तौर पर प्रिंट निकलता है। उसी साइज में शीट को अलग अलग पेज मे बाँट करके पेज नंबर के साथ दिखायेगा।
Custom View :- इस ऑप्शन की सहायता से खास पेज को देख सकते हैं। ऐसा करने के लिए पहले उन सभी पेज मे कर्सर रखकर कोइ नाम देना पडेगा।
Full Screen:- इस आप्शन के द्वारा अपने पृष्ठ को पुरे स्क्रीन पर फैला सकते हैं।
Show/Hide शो/हाईड
Ruler:- इस option का उपयोग रूलर को लाने और हटाने के लिए करते हैं।
Gridlines :- इस से अपने पेज में ग्रिड लाइन ला सकते हैं।
Message Bar :- Document पर किसी भी Required Action को पूरा करने के लिए Message Bar खोल सकते हैं।
Formula Bar :- इस ऑप्शन पर क्लिक करके फार्मूला बार को लाते और हटाते हैँ।
Headings :- इस ऑप्शन से आप Row और Column की हैडिंग दिखा और छुपा सकते हैं।
Zoom ज़ूम – View Tab Microsoft Excel
Zoom:- इस आप्शन के द्वारा अपने पृष्ठ को बड़ा छोटा कर सकते हैं। ज़ूम किया गया पेज आप नार्मल रूप में लाना चाहते हैं तो 100% पर क्लिक कर दें आपका पेज नार्मल हो जायेगा।
Zoom to Selection :- इस आप्शन के द्वारा View Tab Microsoft Excel में अपने पृष्ठ को जितना सेलेक्ट कर के ज़ूम करना चाहते हैं उतना कर सकते है।
Window जानकारी View Tab Microsoft Excel में
इसके अंतर्गत जितने भी ऑप्शन हैं वह सभी विंडो से सम्बंधित हैं। MS Word के स्क्रीन को विंडो कहते हैं।
New Window :- एक से अधिक विंडो खोलने के लिए इसका उपयोग करते हैं।

Arrange All :- एक से ज़्यादा खुले हुए विंडो को छोटा करके देखने के लिए। इस ऑप्शन करते हैं।
Freeze Pane :- View Tab Microsoft Excel में जिस सेल को सेलेक्ट कर रखा है वहां चारो तरफ पतली लाइन आ जायेंगी।
Split :- खुले हुए विंडो को बांटनेेे के लिए इसका उपयोग करते हैं।
Hide :- इस ऑप्शन की सहायता से खुले हुए वर्कबुक को छिपा सकते हैं।
Unhide :- इस ऑप्शन की सहायता से छिपाए हुए वर्कबुक को दिखा सकते हैं।
View Side by Side :- दो दस्तावेज़ देखें साइड बाय साइड ताकि आप उनकी सामग्री की तुलना कर सकें।
Synochronous Scrolling :- दो दस्तावेजों के स्क्रॉलिंग को View Tab Microsoft Excel में सिंक्रनाइज़ करें। ताकि वे एक साथ स्क्रॉल करें। इस सुविधा को सक्षम करने के लिए साइड व्यू को चालू करें।
Rest Window Position :- दस्तावेजों की विंडो स्थिति को साइड-बाय-साइड की तुलना में रीसेट करें ताकि वे स्क्रीन को समान रूप से हिलाएं।
Save Workspace :- इस ऑप्शन की सहायता से एक से ज़्यादा खुली हुए फाइल को किसी दुसरे नाम से save कर सकते हैं। ताकि जब भी इस नाम पर क्लिक करें तो सभी फाइल जिनकों आपने इस नाम से save किया है। एक साथ खुल जाएँ।
फायदा :- इसका फायदा यह है कि आप एक साथ कई फाइल खोलकर कभी इस फ़ाइल और कभी उस file मे काम कर रहे हैं। अचानक कंप्यूटर बंद करने की ज़रुरत पड़ गयी। अब जब दोबारा कंप्यूटर खोलते हैं। तो यह याद नहीं कि किन किन फाइल्स को खोल रखा था।
अतः इस परेशानी से बचने के लिये शुरु मे जिन जिन फाइल्स मे काम करना है। उन सभी फाइल को खोल कर save workspace ऑप्शन की सहायता से सभी फाइल किसी नाम से सेव कर लें। अब जब भी ओपन ऑप्शन की सहायता से इस नाम पर क्लिक करेंगे वह सभी फाइल खुल जायेंगी।
Switch Windows :- इस से खुले हुये Current Document की विंडो को बंद करते हैं।
Macro मैकरो View Tab Microsoft Excel
Macro :- View Tab Microsoft Excel में इसके द्वारा अपने लेख को रिकॉर्ड कर सकते हैं। ताकि जब लेख को लाना चाहें ला सकते हैं। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक पट्टी खुलेगी जिसमे निम्नलिखित ऑप्शन हैं।
1- Macros : इस पर क्लिक करते ही डायलॉग बॉक्स खुलेगा। जहाँ मैक्रो नाम के बॉक्स में Record की गयी मेक्रो का नाम लिखें। इसके बाद Run option button पर क्लिक करें। क्लिक करते ही रिकॉर्ड की गयी चीज़ पेज में आ जाएगी।

2- Record New Macro : इस पर क्लिक करते ही डायलॉग बॉक्स खुलेगा। जहाँ मैक्रो नाम के बॉक्स में जिस नाम से मैक्रो रिकॉर्ड करना है। वह नाम लिख कर ok करें। पृष्ठ में एक चौकोर टूल दिखाई देगा और कर्सर कैसेट के रूप में आ जायेगा। अब जो कुछ भी लिखें वह दिए गए मैक्रो नाम में रिकॉर्ड होता रहेगा।
अब रिकॉर्डिंग को बंद करने के लिए पृष्ठ में उपस्थित चौकोर टूल के अंदर stop recording button पर क्लिक करें। क्लिक करते ही रिकॉर्डिंग बंद हो जाएगी। अब रिकॉर्ड किये हुए को लाने के लिए macros ऑप्शन पर क्लिक करके जिस नाम से मैक्रो रिकॉर्ड किया है। उसको सेलेक्ट करके run पर क्लिक करें। जहाँ कर्सर होगा रिकॉर्ड किया हुआ लेख आ जायेगा।
नोट- Record New Macro पर क्लिक करने से जो डायलॉग बॉक्स आता है उसमे दो ऑप्शन हैं।
(1) Toolbars
View Tab Microsoft Excel के अंतर्गत मैक्रो द्वारा रिकॉर्ड किये गए मैक्रो को टूलबार के रूप में ला सकते हैं। ताकि जब भी रिकॉर्ड किए गए मैक्रो को लाने की आवश्यकता हो। इस टूलबार पर क्लिक करके रिकॉर्ड की हुई चीज़ को पृष्ठ में ला सकें।
इस पर क्लिक करने से डायलॉग बॉक्स खुलेगा जहाँ toolbars पर क्लिक करके new पर क्लिक करें। दूसरा डायलॉग बॉक्स खुलेगा। जिसमे टूलबार नाम के बॉक्स में कोई भी नाम लिखकर ok करें इसी नाम से toolbar तैयार हो जायेगा।
अब कमांड के बॉक्स में Normal new macro को माउस के द्वारा उठा कर जो टूलबार हमने बनाया है उसमे रख दें। और डायलॉग बॉक्स को क्लोज कर दें। जब भी इस टूलबार पर क्लिक करेंगे तो रिकॉर्ड किया हुआ लेख पृष्ठ में आ जायेगा।
(2) Keyboard
View Tab Microsoft Excel में इसके द्वारा किसी भी बटन में रिकॉर्ड किये हुए लेख को सेट कर सकते हैं।
तरीका– इस पर क्लिक करने से डायलॉग बॉक्स खुलेगा। जिसमे press new short cut के बॉक्स में कर्सर रख कर Ctrl के साथ कोई भी अक्षर दबाएं। इसके बाद asign पर क्लिक करके क्लोज पर क्लिक करें। पृष्ठ में स्टॉप नाम का टूलबार आ जायेगा। अब जो भी लिखें वह रिकॉर्ड होता रहेगा। अब जब रिकॉर्ड को बंद करना हो स्टॉप रिकॉर्ड पर क्लिक करें। अब जब भी शॉर्टकट के दबाएंगे रिकॉर्ड किया हुआ लेख पृष्ठ में आ जायेगा।