View Menu in MS Word में कुछ बहुत उपयोगी फ़ीचर्स होते हैं जो आपको आपके डॉक्यूमेंट को देखने और एडिट करने में मदद कर सकते हैं।
View Menu in MS Word 2003 में उपस्थित सभी Option पृष्ठ से सम्बंधित हैं। यानि पृष्ठ का Mode बदलना, पृष्ठ में अपनी इच्छानुसार टूलबार लाना, पृष्ठ के ऊपर नीचे नोट लिखना। अपने पृष्ठ को पुरे Screen पर फैलाना आदि।
Table of Contents
Normal: नॉर्मल
इस option को चलाने से पृष्ठ पर सिर्फ लिख सकते हैं। ऑब्जेक्ट आदि नहीं बना सकते। और अगर पहले से object बना हुआ है। तो वह दिखाई नहीं देगा।
Web Layout: वेब लेआउट
View Menu in MS Word 2003 में इस option को चलाने से पृष्ठ Internet File के रूप में दिखाई देगा। वेब लेआउट व्यू आपको यह देखने के लिए डिज़ाइन किया गया है कि ऑनलाइन इसका उपयोग किए जाने पर आपके दस्तावेज़ कैसे दिखेंगे।
इसे देखने के तरीके के बारे में कहने के लिए बहुत कुछ नहीं है। यह उन लोगों के लिए प्रदान किया जाता है जो अपने वर्ड दस्तावेजों को ऑनलाइन प्रकाशित करने का इरादा रखते हैं।

Print Layout: प्रिंट लेआउट
इस option को चलाने से पृष्ठ उसी रूप में दिखेगा जिस रूप में print निकलेगा। इस लिए आमतौर पर इसी layout में कार्य करते हैं।
Reading Layout: रीडिंग लेआउट
इस view में डॉक्यूमेंट का एक एक पेज आपके सामने scroll करने से आता रहेगा। जिससे डॉक्यूमेंट को पढ़ने में आसानी होती है।
Outline: आउटलाइन
View Menu in MS Word में Outline option को चलाने से प्रत्येक Paragraph के शुरू में चौकोर चिन्ह आ जायेगा। जिसपर Mouse लेजाकर Paragraph को ऊपर नीचे कर सकते हैं।
नोट- अर्थात, कंप्यूटर की भाषा में यह भी कह सकते है। कि जहाँ जहाँ एंटर दबाएंगे वह paragraph कह लाएगा।
Task Pane: टास्क पेन
इस option का उपयोग task pane को लाने और छुपाने के लिए करते हैं। task pane word screen में दायीं तरफ होता है। जो आप्शन के अनुसार बदलता रहता है।
Tool bars टूलबार
View Menu in MS Word 2003 में Toolbar के अंतर्गत सभी टूलबार आते हैं। इनमे से जिस टूलबार को लाना है। उसपर क्लिक करके उसको ला सकते हैं। और अगर हटाना है तो हटा भी सकते हैं। सभी का विस्तार नीचे है।
1- Standard toolbar:- इस टूलबार में अधिकतर उपयोग होने वाले option icon के रूप में होते हैं।
जैसे- New, Open, Save आदि।
2- Formatting:- इस टूलबार में पैराग्राफ और text से सम्बंधित सभी सुविधाये उपस्थित हैं।
जैसे- लेख के लिए heading बनाना, paragraph की सेटिंग करना टेक्स्ट का font style और साइज़ का चयन करना।
3- Auto Text:- इस टूलबार में कुछ बने बनाये शब्द उपस्थित हैं। उनमे से जिसपर click करेंगे कर्सर की जगह वही शब्द आ जायेगा।
4- Clipboard:- इस टूलबार कॉपी या कट की गयी चीज़ icon के रूप में उपस्थित रहती है। उस icon पर क्लिक करते ही कॉपी या कट की गयी चीज़ पृष्ठ पर आ जाएगी।
5- Control toolbar:- इस टूलबॉक्स में command button, option button, check box, text box, label आदि उपस्थित हैं। इनमे से जिसपर क्लिक करेंगे वह आ जायेगा। अब जैसे ही उस पर double click करेंगे visual basic program खुल जायेगा।
जहाँ coding करके इस बटन का उपयोग करने योग्य बना सकते हैं। और अगर बटन को design के तौर पर पेज में लाकर उसमे कुछ लिखना चाहते हैं। तो उस पर माउस से right click करें option की पट्टी खुलेगी।
फिर option list जिसमे इसी बटन के नाम से option उपस्थित होगा। उसके अंतर्गत एडिट नाम का option मिलेगा। जिसपर क्लिक करके आप इस बटन में डिज़ाइन के तौर पर लिख सकते हैं।
6- Database
इस टूलबार में Access प्रोग्राम में तैयार करके लाये गए रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने से सम्बंधित आप्शन उपस्थित होते हैं।
तरीका– Access Program खोल कर फील्ड में रिकॉर्ड तैयार करें। इसके बाद पुरे रिकॉर्ड की कॉपी करें। या फिर जिस नाम से कॉपी तैयार किया है उस नाम पर क्लिक करके कॉपी करें और MS Word में Paste करें।
इस तरह से फील्ड दिखाई देगी। अब इस फील्ड में नया record डालना, फील्ड के नाम में बढ़ौतरी करना किसी भी रिकॉर्ड को मिटाना आदि। जैसे बदलाव निम्नलिखित Data base toolbar में उपस्थित आप्शन के द्वारा कर सकते हैं।
7- Forms:- इस Toolbar के द्वारा Table, Frame, Check box, आदि ला सकते हैं।
8- Frames:- इस Toolbar के द्वारा पृष्ठ में Frame ला सकते है।
9- Picture:- इस टूलबार के द्वारा लाई गयी फ़ोटो के कलर को कम ज्यादा कर सकते हैं।
10- Reviewing:- इस टूलबार में comment से संबंद्धित option उपस्थित हैं। जिनके द्वारा comment ला सकते हैं। और लाये गए comment में बदलाव कर सकते हैं।
11- Visual Basic:- इस टूलबार में visual basic program से सम्बंधित option उपस्थित हैं।
12- Web:- इस टूलबार के द्वारा Internet की फ़ाइल खोल सकते हैं।
Ruler रूलर View Menu in MS Word
View Menu in MS Word में Ruler option का उपयोग रूलर को लाने और हटाने के लिए करते हैं।
Document Map डॉक्यूमेंट मैप
यह Frame बनाकर एक तरफ सिर्फ Heading की लिस्ट दिखायेगा। जिस heading पर क्लिक करेंगे उसका लेख स्क्रीन पर आजायेगा।
नोट- इसे बंद करने के लिए दोबारा उसी option पर क्लिक करें।
Thumbnails थंबनेल – View Menu in MS Word
Thumbnails में बायीं तरफ Document को छोटा करके दिखायेगा। जिस पर क्लिक करके उस पेज में पहुँच सकते हैं।
Header and Footer हैडर और फुटर
पृष्ठ के ऊपर, नीचे, और बीच में नंबर तिथि, समय, आदि लाने के लिए इस option का उपयोग करते हैं।
Footnotes फुटनोट्स – View Menu in MS Word
इस option के द्वारा किसी भी शब्द या paragraph के बारे में दिए गाय नोट को देख सकते हैं।
तरीका- इस option को चलाने के लिए Insert menu में Reference के अंतर्गत Footnote Option पर क्लिक करें। निम्नलिखित dialog box खुलेगा। जिसमे उपस्थित option के द्वारा लेख के बारे में नोट लिखने के लिए पृष्ठ में जगह fix करते हैं।
Footnote:- इस radio button पर क्लिक करने से पृष्ठ के नीचे नोट लिखने के लिए जगह fix हो जाती है।
Endnote:- इस radio button पर क्लिक करने से लेख के नीचे नोट लिखने के लिए जगह fix हो जाती है।
Auto number:- इस radio button पर क्लिक करने से नोट के लिए नंबर क्रम से आ जायेंगे।
जैसे- 1,2,3,4,5,6,7,8, आदि।
Custom Mark:- इस Red button पर क्लिक करके अपनी इच्छानुसार “Keyboard” के द्वारा कोई भी निशानी टाइप कर सकते हैं।
जैसे- A, B, C आदि।
Symbol:- इस पर क्लिक करते ही चिन्ह वाला dialog box खुलेगा।
Markup मार्कअप
View Menu in MS Word में इस option का उपयोग कमेंट और track change को छुपाने और दर्शाने के लिए करते हैं।
Comment कमेन्ट – View Menu in MS Word
View Menu in MS Word 2003 में comment option के द्वारा दिए गए कमेंट को देख सकते हैं। यह option उस समय चालू होगा जब Insert Menu में comment option पर click करके किसी चीज़ के बारे में कोई टिपण्णी लिखें। अब इस लिखे गए कमेंट को देखने के लिए ऊपर वाले आप्शन का उपयोग करते हैं।
Full Screen फुल स्क्रीन
View Menu in MS Word 2003 में इस आप्शन के द्वारा अपने पृष्ठ को पुरे स्क्रीन पर फैला सकते हैं।
Zoom ज़ूम – View Menu in MS Word
View Menu in MS Word 2003 में zoom आप्शन के द्वारा अपने पृष्ठ को बड़ा छोटा कर सकते हैं। ज़ूम किया गया पेज आप नार्मल रूप में लाना चाहते हैं तो 100% पर क्लिक कर दें आपका पेज नार्मल हो जायेगा। ये रही View Menu in MS Word की सभी जानकारी।