Slide Show Tab MS PowerPoint 2007 मेनू के अंतर्गत जितने भी ऑप्शन हैं। वह सभी स्लाइड को दिखाने से सम्बंधित हैं।
Start Slide Show स्टार्ट स्लाइड शो
From Beginning :- इसका उपयोग Slide Show को शुरू से देखने के लिए करते हैं।
From Current Slide :- इसका उपयोग Slide Show Tab MS PowerPoint 2007 में करंट स्लाइड को देखने के लिए करते हैं।
Custom Slide Shows :- इस ऑप्शन के द्वारा आप अपने प्रेजेंटेशन मे से खास खास स्लाइड को शो करनें के लिये किसी भी नाम से एक जगह जमा कर सकते हैं। इस पर क्लिक करते ही निम्नलिखित डायलॉग बॉक्स खुलेगा। इसमें New button पर click करते ही निम्नलिखित डायलॉग बॉक्स खुलेगा। इसमें Slide Show के बॉक्स मे नया नाम लिखेँ।
इसके बाद slide in presentation के list box से खास खास स्लाइड का चयन करें। और add button पर क्लिक करें। दुसरे बॉक्स में Add की हुई स्लाइड दिखाई देगी। अब अगर इनमे से किसी स्लाइड को डिलीट करना है। तो उसे सेलेक्ट करें। और रिमूव बटन पर क्लिक करें। फिर ok बटन पर क्लिक करें।
दिया गया नाम कस्टम शो डायलॉग बॉक्स में दिखाई देगा। अब इसे देखने के लिए शो बटन पर क्लिक करें। edit इस बटन के द्वारा custom show मे किसी भी तरह का बदलाव कर सकते हैं। remove इस बटन के द्वारा तैयार किये गये custom show को मिटा सकते हैं। Copy इस बटन के द्वारा तैयार किये गये custom show की कॉपी कर सकते हैं।
Setup सेटअप: Slide Show Tab MS PowerPoint 2007
Setup Slide Show :- इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही निम्नलिखित डायलॉग बॉक्स खुलेगा। जिसमे उपस्थित रेडियो बटन का चयन करने से स्लाइड को उसी अंदाज़ में show कर सकते हैं।
Hide Slide :- इस ऑप्शन के द्वारा slide को छुपा सकते हैं। और दर्शा सकते हैं।
Record Narration :- इस ऑप्शन के द्वारा स्लाइड रिकॉर्ड करने की डिटेल मालूम करते हैं।
Rehearse Timings :- इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही slide पुरे स्क्रीन पर दिखाई देगी। और निम्नलिखित डायलॉग बॉक्स आ जायेगा। इसमें Slide Show के दिखाई देने का समय फिक्स करते हैं। कि दूसरी स्लाइड कितनी देर के बाद दिखाई दे।
Use Rehearsed Timings :- स्वचालित रूप से स्लाइड के बीच स्विच करने के लिए रिहर्सल टाइमिंग का उपयोग करके आपके द्वारा बनाए गए समय का उपयोग कर सकते हैं।
Monitors मॉनीटर्स: Slide Show Tab MS PowerPoint 2007
Resolution :- फुल स्क्रीन Slide Show के लिए स्क्रीन का रेसोलुशन सेट कर सकते हैं।
Show Presentation On :- इस ऑप्शन से प्रेजेंटेशन को ऑन कर सकते हैं।
Use Presenter View :- इस ऑप्शन से प्रेजेंटेशन को एक कंप्यूटर स्क्रीन से दूसरे कंप्यूटर स्क्रीन पे शेयर कर सकते हैं। दोस्तों आप को Slide Show Tab MS PowerPoint 2007 का विवरण कैसा लगा टिप्पणी करके जरूर बताएं।