Slide Show Menu in MS PowerPoint 2003 स्लइड शो माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपॉइंट

Slide Show Menu in MS PowerPoint के अंतर्गत जितने भी ऑप्शन हैं। वह सभी स्लाइड को दिखाने से सम्बंधित हैं। इस मेनू में आपको अपनी जरूरत की हर चीज़ मिल जाएगी। जब आप दर्शको के सामने अपनी प्रस्तुति दिखाने के लिए तैयार होंगे।

Slide Show Menu

प्रस्तुति दिखाने के लिए स्लाइड बनायी जाती है। और उसमें टेक्स्ट तथा इफ़ेक्ट डाले जाते है। स्लाइड में ट्रांजीशन जोड़ सकते है। और उसमें ऑब्जेक्ट तथा टेक्स्ट पर एनीमेशन लगा सकते हैं। जिस से आपके उपभोगताओं पर आपकी स्लाइड का असर दिखाई पड़े और उनके मन को लुभा सकें।

View Show व्यू शो – Slide Show Menu in MS PowerPoint

Slide Show Menu in MS PowerPoint के अंतर्गत View Show ऑप्शन पर क्लिक करते ही स्लाइड पुरे स्क्रीन में दिखने लगेगी। अगर आपने एनीमेशन लगाते समय ऑटो सेट किया है तो आपकी सभी स्लाइड आटोमेटिक चलती रहेगी।

अन्यथा माउस से क्लिक करके आप बारी बारी स्लाइड को देख पाएंगे।

Set up show सेटअप शो

Slide Show Menu in MS PowerPoint 2003 में setup show ऑप्शन पर क्लिक करते ही निम्नलिखित डायलॉग बॉक्स खुलेगा। जिसमे उपस्थित रेडियो बटन का चयन करने से स्लाइड को उसी अंदाज़ में show कर सकते हैं।

Rehearse Timings रिहर्स टाइमिंग

इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही स्लाइड पुरे स्क्रीन पर दिखाई देगी। और निम्नलिखित डायलॉग बॉक्स आ जायेगा। इसमें स्लाइड के दिखाई देने का समय फिक्स करते हैं। कि दूसरी स्लाइड कितनी देर के बाद दिखाई दे।

Record Narration रिकॉर्ड नरेशन

इस ऑप्शन के द्वारा स्लाइड रिकॉर्ड करने की डिटेल मालूम करते हैं।

Action Buttons एक्शन बटन – Slide Show Menu in MS PowerPoint

इस ऑप्शन के द्वारा Slide Show Menu in MS PowerPoint में action button का चयन करके हाइपरलिंक का उपयोग करते हैं। जिसका फायदा यह है कि स्लाइड शो करने के बीच इन बटन पर क्लिक करने से अपने आप अपना कार्य शुरू कर देता है।

1- इसके द्वारा अपनी इच्छानुसार हाइपरलिंक का उपयोग कर सकते हैं।

2- इसके द्वारा स्लाइड के शुरू में जा सकते हैं। यह इसकी डिफ़ॉल्ट सेटिंग है।

3- इसका उपयोग help menu को लिंक करने के लिए करते हैं।

4- इसका उपयोग presentation से सम्बंधित अधिक जानकारी को लिंक करने के लिए करते हैं।

5- इसका उपयोग पिछले स्लाइड में जाने के लिए करते हैं। यह इसकी डिफ़ॉल्ट सेटिंग है

6- इसका उपयोग अगली स्लाइड में जाने के लिए करते हैं। यह इसकी डिफ़ॉल्ट सेटिंग है।

7- इसका उपयोग शुरू स्लाइड में जाने के लिए करते हैं। यह इसकी डिफ़ॉल्ट सेटिंग है।

8- इसका उपयोग आखरी स्लाइड में जाने के लिए करते हैं। यह इसकी डिफ़ॉल्ट सेटिंग है।

9- इसका उपयोग ख़ास स्लाइड में जाने के लिए करते हैं।

10- इस बटन का उपयोग डॉक्यूमेंट को लिंक करने के लिए करते हैं।

11- इस बटन का उपयोग Audio file को लिंक करने के लिए करते हैं।

12- इस बटन का उपयोग video file  को लिंक करने के लिए करते हैं।

नोट- इन बटन में से जिसका भी चयन करेंगे निम्नलिखित डायलॉग बॉक्स खुलेगा। जिसमे से कुछ बटन का लिंक default के तौर पर होगा। और कुछ बटन का लिंक आप अपने अनुसार कर सकते हैं।

Slide Show Menu

नोट- डिफ़ॉल्ट लिंक वाले बटन की सेटिंग भी आप अपने अनुसार कर सकते हैं।

Action Setting एक्शन सेटिंग

इस ऑप्शन के द्वारा लए गए एक्शन बटन के लिंक की दोबारा सेटिंग करना चाहें तो कर सकते हैं। 

Animation Schemes एनीमेशन स्कीम

इसके द्वारा स्लाइड में अलग अलग तरह का इफ़ेक्ट डाल सकते हैं। इस task pane में उपस्थित हर ऑप्शन में जो इफ़ेक्ट सेट है उसका असर आम तौर पर slide master में उपस्थित चीज़ों पर ही होगा।

नोट- अगर इस task pane में उपस्थित ऑप्शन बंद हों तो इसे चालू करने के लिए tools menu में सबसे नीचे ऑप्शन पर क्लिक करें। अब दिखाई देने वाले डायलॉग बॉक्स में edit tab पर क्लिक करके उसमे उपस्थित new animation effect के चेक बॉक्स को बंद करें।

Custom Animation कस्ट्म एनीमेशन – Slide Show Menu in MS PowerPoint

इसमें उपस्थित ऑप्शन के द्वारा स्लाइड में उपस्थित text, chart, picture, और object में से हर एक में अलग-अलग तरह का इफ़ेक्ट डाल कर आकर्षक रूप में दर्शा सकते हैं।

Add Effect : इस पर क्लिक करते ही इसमें उपस्थित ऑप्शन की पट्टी खुलेगी जिसके द्वारा अलग अलग तरह के इफ़ेक्ट हर एक में डाल सकते हैं।

Start : इस drop down list से इसका चयन करते हैं। कि डाले गए इफ़ेक्ट में से हर एक इफ़ेक्ट कब स्टार्ट हो।

Property : इस drop down list में डाले गए इफ़ेक्ट के अनुसार अलग अलग ऑप्शन आते हैं। जिसके द्वारा इफ़ेक्ट दिखने से सम्बंधित सेटिंग कर सकते हैं।

Speed : इसके drop down list से इफ़ेक्ट के दिखने की स्पीड का चयन करते हैं।

Play : इस बटन का उपयोग डाले गए सभी इफ़ेक्ट को स्लाइड में ही देखने के लिए करते हैं।

नोट- अगर tools menu में सबसे नीच ऑप्शन पर क्लिक करके दिखाई देने वाले डायलॉग बॉक्स में edit tab पर क्लिक करें। उसमे उपस्थित new animation effect के चेक बॉक्स को चालू कर देंगे। तो custom animation ऑप्शन पर क्लिक करने से निम्नलिखित डायलॉग बॉक्स खुलेगा। जिसके द्वारा अपनी इच्छा के अनुसार अलग अलग इफ़ेक्ट के साथ अलग अलग साऊँड़ डाल सकते हैं।

Order and Timing : इस टैब बटन के द्वारा स्लाइड में उपस्थित टेक्स्ट चार्ट पिक्चर और ऑब्जेक्ट में से हर एक को क्रम में करने के साथ साथ उसका समय सेट कर सकते हैं।

Effect : इस टैब बटन के द्वारा स्लाइड में उपस्थित Text, Chart, Picture, object में से हर एक में अलग अलग तरह का इफ़ेक्ट और साउंड डाल कर आकर्षक रूप में दर्शा सकते हैं।

Chart Effect : इस Tab बटन के द्वारा स्लाइड में उपस्थित सिर्फ चार्ट में अलग अलग तरह का इफ़ेक्ट और साउंड डाल सकते हैं।

Multimedia setting :- इस बटन के द्वारा सिर्फ स्लाइड मे रेकॉर्ड किये गये आवाज़ की सेटिंग कर सकते हैं। इसमें उपस्थित ऑप्शन क चयन करने के बाद preview बटन क्लिक करके उसे चेक करें। पसन्द आने पर ok करें।

Animation Preview :- स्लाइड मे किये गये असर को देखने के लिये इस ऑप्शन क उप्योग करती हैं।

Slide Transition स्लाइड ट्रांजीशन

Slide Show Menu in MS PowerPoint में इस ऑप्शन के द्वारा स्लाइड को show करने से सम्बन्धित अलग-अलग तरह का बदलाव कर सकते हैं। इसमें उपस्थित ऑप्शन का आप अपनी इच्छानुसार अपयोग कर सकते हैं।

Hide Slide हाईड स्लाइड:- इस ऑप्शन के द्वारा Slide Show Menu in MS PowerPoint में स्लाइड को छुपा सकते हैं। और दर्शा सकते हैं।

Custom Shows कस्ट्म शो – Slide Show Menu in MS PowerPoint

Slide Show Menu in MS PowerPoint के अन्तर्गत custom show ऑप्शन के द्वारा प्रेजेंटेशन मे से खास स्लाइड को शो करनें के लिये किसी भी नाम से एक जगह जमा कर सकते हैं। इस पर क्लिक करते ही निम्नलिखित डायलॉग बॉक्स खुलेगा।

इसमें New button पर click करते ही निम्नलिखित डायलॉग बॉक्स खुलेगा। इसमें स्लाइड शो के बॉक्स मे नया नाम लिखेँ। इसके बाद slide in presentation के list box से खास खास स्लाइड का चयन करें। और add button पर क्लिक करें।

दुसरे बॉक्स में Add की हुई स्लाइड दिखाई देगी। अब अगर इनमे से किसी स्लाइड को डिलीट करना है। तो उसे सेलेक्ट करें। और रिमूव बटन पर क्लिक करें। फिर ok बटन पर क्लिक करें।

दिया गया नाम कस्टम शो डायलॉग बॉक्स में दिखाई देगा। अब इसे देखने के लिए शो बटन पर क्लिक करें। edit इस बटन के द्वारा custom show मे किसी भी तरह का बदलाव कर सकते हैं। remove इस बटन के द्वारा Slide Show Menu MS PowerPoint में तैयार किये गये custom show को मिटा सकते हैं।

Slide Show Menu in MS PowerPoint में copy बटन के द्वारा तैयार किये गये custom show की कॉपी कर सकते हैं।

Leave a Comment