PowerPoint View Tab में उपस्थित सभी Option पृष्ठ से सम्बंधित हैं। यानि पृष्ठ का Mode बदलना, पृष्ठ में अपनी इच्छानुसार टूलबार लाना। पृष्ठ के ऊपर नीचे नोट लिखना। अपने पृष्ठ को पुरे Screen पर फैलाना आदि।
Document View डॉक्यूमेंट व्यू: PowerPoint View Tab
Normal:- इस option पर क्लिक करने से स्लाइड नार्मल रूप में दिखेगी।
Slide Sorter :- इस option पर क्लिक करने से सभी स्लाइड क्रम से दिखायेगा।
Notes Page :- इस option पर क्लिक करने से नोट पेज को दिखायेगा।
Slideshow :- इस ऑप्शन पर क्लिक करने से स्लाइड दिखनी शुरू हो जाएगी।
Slide Master :- इस पर क्लिक करने के बाद color, font style, size आदि में से जिस तरह का बदलाव करेंगे। उसका असर हर स्लाइड में दर्शायेगा।
Handout Master :- इस पर क्लिक करने के बाद निम्नलिखित toolbar दिखेगा। इसमें चयन करें कि एक पृष्ठ में कितने Slide, print हों। इसके बाद दुसरे टूलबार में close पर क्लिक करें।
Note Master :- इस पर क्लिक करने के बाद note master में बदलाव कर सकते हैं।
Show/Hide/Zoom PowerPoint View Tab मे शो/हाईड/ज़ूम
Ruler:- इस option का उपयोग रूलर को लाने और हटाने के लिए करते हैं।
Gridlines :- इस से अपने स्लाइड में ग्रिड लाइन ला सकते हैं।
Message Bar :- Document पर किसी भी Required Action को पूरा करने के लिए Message Bar खोल सकते हैं।
Zoom:- इस आप्शन के द्वारा अपने पृष्ठ को बड़ा छोटा कर सकते हैं।
Fit to Window :- ज़ूम किया गया पेज आप नार्मल रूप में लाना चाहते हैं तो fit to window पर क्लिक कर दें आपका पेज नार्मल हो जायेगा।
Color/Grayscale कलर / ग्रेस्केल
Color :- PowerPoint View Tab में इसके द्वारा स्लाइड को कलर कर सकते हैं।
Grayscale :- PowerPoint View Tab में यहाँ से अपने प्रेजेंटेशन को ग्रेस्केल में देख सकते हैं।
Pure Black and White :- इसके द्वारा रंगीन की हुई स्लाइड को ब्लैक & वाइट कर सकते हैं।
Window / Macro विंडो / मैकरो
इस के अंतर्गत जितने भी ऑप्शन हैं। वह सभी विंडो से सम्बंधित हैं। PowerPoint View Tab के स्क्रीन को ही विंडो कहते हैं।
New Window :- एक से अधिक विंडो खोलने के लिए इसका उपयोग करते हैं।
Arrange All :- एक से अधिक खुली हुई विंडो को छोटा कर के देखने के लिए इसका उपयोग करते हैं।
Cascade :- इस से स्क्रीन विडो को ओवरलैप कर सकते हैं।
Move Split :- खुले हुए विंडो को बांटनेेे के लिए इसका उपयोग करते हैं।
Switch Windows :- इस से खुले हुये Current Document की विंडो को बंद करते हैं।
Macro मैकरो जानकारी PowerPoint View Tab
Macro :- PowerPoint View Tab में इसके द्वारा अपने लेख को रिकॉर्ड कर सकते हैं। ताकि जब उसे लाना चाहें ला सकते हैं। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक पट्टी खुलेगी जिसमे निम्नलिखित ऑप्शन हैं।
1- Macros : इस पर क्लिक करते ही डायलॉग बॉक्स खुलेगा। जहाँ मैक्रो नाम के बॉक्स में Record की गयी मेक्रो का नाम लिखें। इसके बाद Run option button पर क्लिक करें। क्लिक करते ही रिकॉर्ड की गयी चीज़ पेज में आ जाएगी।
2- Record New Macro : इस पर क्लिक करते ही डायलॉग बॉक्स खुलेगा। जहाँ मैक्रो नाम के बॉक्स में जिस नाम से मैक्रो रिकॉर्ड करना है। वह नाम लिख कर ok करें। पृष्ठ में एक चौकोर टूल दिखाई देगा। और कर्सर कैसेट के रूप में आ जायेगा। कुछ भी लिखें जैसे PowerPoint View Tab वह दिए गए मैक्रो नाम में रिकॉर्ड होता रहेगा।
अब रिकॉर्डिंग को बंद करने के लिए पृष्ठ में उपस्थित चौकोर टूल के अंदर stop recording button पर क्लिक करें। क्लिक करते ही रिकॉर्डिंग बंद हो जाएगी। रिकॉर्ड किये हुए लेख को लाने के लिए macros ऑप्शन पर क्लिक करके जिस नाम से मैक्रो रिकॉर्ड किया है। उसको सेलेक्ट करके run पर क्लिक करें। जहाँ कर्सर होगा रिकॉर्ड किया हुआ लेख आ जायेगा।
नोट- रिकार्ड न्यू मैकरो : PowerPoint View Tab
Record New Macro पर क्लिक करने से जो डायलॉग बॉक्स आता है उसमे दो ऑप्शन हैं।
(1) Toolbars : इसके द्वारा रिकॉर्ड किये गए मैक्रो को टूलबार के रूप में ला सकते हैं। ताकि जब भी रिकॉर्ड किए गए मैक्रो को लाने की आवश्यकता हो। इस टूलबार पर क्लिक करके रिकॉर्ड की हुई चीज़ को पृष्ठ में ला सकें।
इस पर क्लिक करने से डायलॉग बॉक्स खुलेगा जहाँ toolbars पर क्लिक करके new पर क्लिक करें। दूसरा डायलॉग बॉक्स खुलेगा। जिसमे टूलबार नाम के बॉक्स में कोई भी नाम लिखकर ok करें इसी नाम से toolbar तैयार हो जायेगा।
अब कमांड के बॉक्स में Normal new macro को माउस के द्वारा उठा कर जो टूलबार हमने बनाया है उसमे रख दें। और डायलॉग बॉक्स को क्लोज कर दें। अब जब भी इस टूलबार पर क्लिक करेंगे तो रिकॉर्ड किया हुआ लेख पृष्ठ में आ जायेगा।
(2) Keyboard : इसके द्वारा किसी भी बटन में रिकॉर्ड किये हुए लेख को सेट कर सकते हैं।
तरीका- इस पर क्लिक करने से डायलॉग बॉक्स खुलेगा। जिसमे press new short cut के बॉक्स में कर्सर रख कर Ctrl के साथ कोई भी अक्षर दबाएं। इसके बाद Assign पर क्लिक करके क्लोज पर क्लिक करें। पृष्ठ में स्टॉप नाम का टूलबार आ जायेगा।
जो भी लिखें वह रिकॉर्ड होता रहेगा। अब जब रिकॉर्ड को बंद करना हो स्टॉप रिकॉर्ड पर क्लिक करें। अब जब भी PowerPoint View Tab में शॉर्टकट key दबाएंगे तो रिकॉर्ड किया हुआ लेख पृष्ठ में आ जायेगा।