NotePad Program क्या है: पूरी जानकारी प्राप्त करें

नोटपैड: NotePad Program एक सरल और आसान Text Editor प्रोग्राम है जिसको माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने विकसित किया है। NotePad प्रोग्राम विंडोज के सभी Version में मौजूद रहता है। जिस तरह विंडोज को अपडेट किया जाता है साथ ही साथ NotePad को भी अपडेट किया जाता है।

NotePad Program
NotePad प्रोग्राम की पूरी जानकारी प्राप्त करें

इस नोटपैड-NotePad Program में आप किसी भी प्रकार वर्ड आर्ट या क्लिपार्ट इत्यादि नही लगा सकते। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में डिजाईन किया गया कोई भी डॉक्यूमेंट NotePad Program में ओपन करते हैं तो इसमें कोई भी डिजाईन दिखाई नही देगी सिर्फ सामान्य शब्द ही दिखाई देंगें।

NotePad Program खोलने का तरीका

नोटपैड – NotePad Program को खोलने के लिए सबसे पहले आप Start Button पर क्लिक करें और उसमे दिए गए All Program आप्शन पर होवर करें।

और फिर निचे थोडा स्क्रॉल करें आपको Accessories आप्शन दिखाई देगा। इसपर क्लिक करे अब NotePad Program पर क्लिक करें NotePad Program ओपन हो जायेगा। और निचे दिखाई दे रही इमेज की तरह दिखाई देगा। अब हम NotePad स्क्रीन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Title Bar – टाइटल बार NotePad Program

टाइटल बार NotePad प्रग्राम की सबसे ऊपर वाली पट्टी है जिसमे प्रोग्राम का नाम दिखाई देता है और आपने फाइल किस नाम से सेव की है दिखाई देता है। इसी पट्टी में मिनीमाइज बटन और क्लोज बटन तथा मैक्सीमाइज़ बटन मौजूद होते है। इन सभी बटन का विस्तार आप निचे पढेंगे।

Close: क्लोज बटन NotePad Program

इस बटन पर क्लिक करने से प्रोग्राम बंद हो जायेगा। यदि आपने फाइल को पहले से सेव नही किया है तो आपके सामने फाइल को सेव करने के लिए Yes या No का आप्शन दिखाई देगा। अगर फाइल को सेव करना चाहते है तो Yes करें अन्यथा No पर क्लिक करे NotePad प्रोग्राम बंद हो जायेगा।

Maximize: मैक्सीमाइज़ बटन NotePad Program

इस बटन पर क्लिक करके NotePad प्रग्राम की स्क्रीन को बड़ा कर सकते हैं। फिर छोटा करने के लिए आप इसी बटन पर क्लिक करें तो ये छोटा हो जाएगी।

Minimize: मिनीमाइज बटन NotePad प्रोग्राम

Minimize बटन पर क्लिक करने से NotePad Program टास्कबार में आइकॉन के रूप में दिखाई देगा। फिर दोबारा इस पर क्लिक करने से NotePad Program विंडो दिखाई देने लगेगा।

इस पट्टी में सभी मेनू होते हैं। इन्ही मेनू के द्वारा आप फाइल के अन्दर कुछ भी बदलाव करना चाहें तो आसानी से कर सकते हैं। सभी मेनू का विस्तार आप निचे पढेंगे।

Document Area: डॉक्यूमेंट एरिया

जिस पेज में कुछ वर्ड या शब्द लिखते है उसको डॉक्यूमेंट एरिया कहते हैं आपको जब भी कुछ लिखना होता है तो आप एक Blank Page खोलते हैं और उसमे लिखना स्टार्ट करते हैं।

Scroller: स्क्रोलर

NotePad Program में आपकी फाइल बहुत लम्बी है और उसमे नीच से ऊपर तक पढने के लिए आप स्क्रोलर का इस्तेमाल करते हैं। ये काम आप कीबोर्ड के डाउन एरो बटन से भी कर सकते हैं और माउस के रोलर से भी कर सकते हैं।

Status Bar: स्टेटस बार

NotePad Program में आपने जितने भी शब्द लिखे हैं। और कितने पैराग्राफ है कितनी लाइन है ये सभी आप स्टेटस बार में देख सकते हैं।

File Menu (NotePad): फाइल मेनू (नोटपैड)

NotePad में फाइल मेनू की सहायता से आप नयी फाइल बना सकते हैं। और सेव की हुई फाइल को दोबारा खोल सकते हैं। इस मेनू की सहायता से आप पेज का सेटअप कर सकते है और प्रिंट आउट कर सकते हैं।

file menu note pad

New न्यू (Ctrl+N) :- NotePad प्रोग्राम में नयी फाइल खोलने के लिए आप न्यू आप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। और कीबोर्ड से Ctrl+N बटन दबाने पर भी नयी फाइल खुल जाएगी।

Open ओपन (Ctrl+O) :- इस आप्शन से नोटपैड में पहले से सेव की हुई फाइल को खोल सकते हैं। इसको खोलने के लिए Ctrl+O का भी इस्तेमाल करके आप पुरानी फाइल को खोल सकते हैं।

Save सेव (Ctrl+S) :- फाइल को सेव करने के लिए इस आप्शन का इस्तेमाल किया जाता है। जब भी कोई नयी फाइल बनायें तो आप फाइल को सेव करते हैं। सेव करने के लिए Ctrl+S का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे आपकी फाइल सेव हो जाएगी।

Save As सेव एस :- यदि सेव की हुई फाइल को आप किसी दुसरे नाम से सेव करना चाहते हैं। तो Save As का इस्तेमाल करके फाइल को दूसरा नाम दे सकते हैं।

Page Setup: पेज सेटअप

इस आप्शन से आप पेज का सेटअप करते है जैसे पेज की मार्जिन कितनी होनी चाहिए। पेज landscape या Portrait होना चाहिए हैडर तथा फूटर कितना रखना चाहते हैं।

Paper पेपर :- इसमें आप पेपर की साइज़ सेट कर सकते है उदाहरण के लिए A4, A3, Legal या Letter या और भी कई प्रकार के पेपर स्टाइल मौजूद हैं आप अपने इच्छानुसार सेलेक्ट कर सकते हैं।

Orientation ओरिएंटेशन:- इस आप्शन से आप पेपर का प्रकार सेलेक्ट कर सकते हैं। जैसे Portrait या Landscape जिस टाइप का प्रिंट निकालना हो यहाँ से सेट कर सकते हैं।

Margins मार्जिन :- NotePad प्रोग्राम में आप पेज में मार्जिन देने के लिए यहाँ से सेट कर सकते हैं। Left और Right से 0.5 दे सकते हैं और Top और Bottom से 0.5 या 1 इंच भी दे सकते हैं।

Header एंड Footer:- पेज में हैडर और फूटर सेट करने के लिए ये आप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। पूरा विस्तार से जानने के लिए यहां पढ़ें

Preview :- आप पेज में जो भी सेटअप करते है प्रीव्यू के माध्यम से देख सकते हैं।

किसी भी फाइल की प्रिंट कॉपी निकालना चाहते हैं तो आप यहाँ से प्रिंट निकाल सकते हैं बशर्ते प्रिंटर आपके computer से attach हो।

Select printer :- आप कौनसा printer इस्तेमाल करते हैं वह यहाँ से सेलेक्ट कर सकते हैं। उदारहरण के लिए HP, Samsung, या और किसी भी कंपनी का है वह यहाँ दिखाई देगा।

Preference :- यहाँ से पेज का स्टाइल सेलेक्ट कर सकते हैं।

Find Printer :- यहाँ से printer फाइंड कर सेलेक्ट कर सकते हैं।

Page Range :- इस आप्शन के द्वारा पेज का रेंज सेट कर सकते हैं। जैसे फाइल के अन्दर जितने भी पेज हैं सबको प्रिंट करना है तो आप All आप्शन को सेलेक्ट करें। पेज के अंदर जितना सेलेक्ट करके प्रिंट निकालना चाहते हैं तो Selection बटन पर क्लिक करें।

और यदि आप जिस पेज पर कसर है या जिसपर काम कर रहे हैं उसको प्रिंट निकालना चाहते हैं तो Current Page को सेलेक्ट करें। फाइल के अन्दर कितने पेज है उसमे से कोई खास पेज की प्रिंट कॉपी निकालना चाहते हैं तो आप Pages आप्शन को सेलेक्ट करें।

Number of Copies:- जितनी भी कॉपी चाहिए आप इस बॉक्स में उतना नंबर देकर निकाल सकते हैं।

Exit एग्जिट :- यहाँ से NotePad प्रोग्राम को बंद करने के लिए एग्जिट आप्शन का इस्तेमाल किया जाता है।

Edit Menu (NotePad प्रोग्राम)

इस मेनू के अंतर्गत आप फाइल में शब्दों को कट या कॉपी करके एक स्थान से दुसरे स्थान पर पेस्ट कर सकते हैं। तथा शब्द को फाइंड और रिप्लेस इत्यादि कर सकते हैं।

edit menu notepad

Undo अनडू (Ctrl+Z) :- NotePad प्रोग्राम में इस आप्शन से अंत में चलाये गए कमांड को रद्द करने के लिए करते हैं।

Cut कट (Ctrl+X) :- किसी वर्ड या टेक्स्ट को एक जगह से दुसरे जगह पर ले जाने के लिए कट का इस्तेमाल करते हैं।

Copy कॉपी (Ctrl+C) :- किसी शब्द या वर्ड की बार बार ज़रूरत पड़ने पर Copy आप्शन का इस्तेमाल करते हैं।

Paste पेस्ट (Ctrl+V) :- किसी वर्ड या शब्द की जब कॉपी करते हैं या कट करते हैं तो उसे दुसरे स्थान पर रखने के लिए पेस्ट करते है। पेस्ट करने के लिए शॉर्टकट बटन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Delete डिलीट (Del) :- जब किसी शब्द को पेज से डिलीट करना चाहते हैं तो इस आप्शन से डिलीट कर सकते हैं। पहले शब्द को सेलेक्ट करें और फिर कीबोर्ड से Delete बटन दबा दें वह शब्द पेज से डिलीट हो जायेगा।

Find फाइंड (Ctrl+F)

जब फाइल बहुत लम्बी हो और उसमे से किसी पेज के अन्दर किसी शब्द या वर्ड को ढूंढना चाहते हैं तो आप Find आप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Find Next (F3) :- जिस शब्द को आप पहले  फाइंड किये हैं फिर उसी को फाइंड करने के लिए Find Next आप्शन का या F3 का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Replace (Ctrl+H) :- पेज या फाइल के अन्दर किसी शब्द के स्थान पर कोई दूसरा शब्द लिखना चाहते हैं तो Replace का इस्तेमाल कर सकते हैं।

GoTo (Ctrl+G) :- इस से फाइल के अन्दर बहुत ज्यादा पेज हैं और आप किस एक पेज पर जाना चाहते हैं तो Goto का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Select All (Ctrl+A) :- पेज के अन्दर जितने भी शब्द हैं सबको एक बार में पूरा सेलेक्ट करने के लिए Select All का उपयोग किया जाता है।

Time & Date (F5) :- फाइल में अगर आप करंट डेट इन्सर्ट करना चाहें तो इस आप्शन से इन्सर्ट कर सकते हैं।

Format Menu फॉर्मेट मेनू (NotePad)

NotePad में इस मेनू का इस्तेमाल करके आप फॉण्ट की स्टाइल तथा फॉण्ट कलर और Bold, Italic तथा underline इत्यादि कर सकते हैं।

format menu notepad

Word Wrap वर्ड व्रैप:- NotePad में वर्ड wrap इनेबल कर देने पर पेज के अन्दर जितने भी वर्ड है वह पेज में फ़ैल जायेंगे। और यदि इसको इनेबल नहीं करते है तो सभी वर्ड एक ही लाइन में लिखता चला जायेगा।

Font फॉन्ट:- इससे फॉन्ट की फोर्मटिंग कर सकते है फॉण्ट को मोटा या तिरछा करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।

फॉन्ट Font:- यहाँ से फॉण्ट के प्रकार को बदल सकते हैं जैसे Arial Black, New Times Roman, Bodoni MT इत्यादि फॉण्ट के प्रकार ले सकते हैं।

फॉन्ट स्टाइल Font Style:- इस आप्शन से आप शब्द को Bold स्टाइल या Italic स्टाइल में चेंज कर सकते हैं।

Size:- यहाँ से फॉण्ट की साइज़ घटा बढ़ा सकते हैं। जैसे फॉण्ट को 8 से लेकर 72 तक बढ़ा सकते हैं।

Sample:- आप जो भी फोर्मटिंग करते हैं सैंपल के बॉक्स इसे देख सकते हैं।

View Menu व्यू मेनू NotePad प्रोग्राम

NotePad प्रोग्राम में स्टेटस बार को छुपाने और दिखाने के लिए करते हैं। NotePad प्रोग्राम में जितने भी वर्ड आपने लिखे और पेज के अन्दर जितने भी कॉलम और लाइन होने वह सभी स्टेटस बार में दिखाई देंगे।

Conclusion

इस पोस्ट का संक्षेपित रूप से विचार करते हुए, हम इसे यहाँ समाप्त करते हैं। NotePad, एक सरल और मौलिक पाठ Editor होता है जो आसानी से उपयोग किया जा सकता है। यह किसी भी विशेष डिजाइन या फॉर्मेटिंग का समर्थन नहीं करता है, लेकिन बुनियादी पाठ संपादन के लिए अच्छा है।

FAQ

Q: NotePad और Word के बीच अंतर क्या है?

NotePad एक पाठ संपादक है जो केवल सादा पाठ संपादन की सुविधा प्रदान करता है, जबकि Word एक पूर्ण-लक्षित वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर है जो अनेक विशेषताओं के साथ आता है जैसे कि फॉर्मेटिंग, छवियों का समर्थन, टेबल, फाइल सहेजना आदि।

Q: क्या NotePad में डिजाइन या चित्र डाला जा सकता है?

नहीं, NotePad में कोई भी डिजाइन या छवि डाली नहीं जा सकती। यह केवल सादा पाठ संपादन के लिए होता है।

Q: क्या NotePad Program से कोई विशेष फायदा होता है?

यदि आपको बुनियादी पाठ संपादन की आवश्यकता है और व्यावसायिक या अनिवार्य डिजाइन की आवश्यकता नहीं है, तो NotePad अच्छा विकल्प हो सकता है। यह तेजी से शुरू करने के लिए उपयुक्त होता है।

Q: क्या NotePad किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलाया जा सकता है?

हां, NotePad को सभी Windows ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपयोग किया जा सकता है। यह विंडोज के साथ ही अपडेट किया जाता है।

Leave a Comment