MS Word 2007 Kya Hai माइक्रोसॉफ्ट वर्ड क्या है?

MS Word 2007 माइक्रोसॉफ्ट Office के Program में से एक Program है। MS Word 2007 एक ऐसा Program है। जिस मे सभी प्रकार के कार्य कर सकते हैं। जैसे Printing, Designing, Company के Record, Salary Slip, हिसाब आदि।

इसी कारण यह Program अपनी विशेषताओं के बिना पर असाधारण महत्व रखता है। जिसके कारण लगभग पूरी दुनिया के कार्यालय में चाहे वो किसी भी विभाग से सम्बंधित हो। इस Program का कहीं न कहीं Use ज़रूर होता है।

What is MS Word

MS Word 2007 खोलने का तरीका

MS Word 2007 को खोलने के लिए सबसे पहले Start Button पर क्लिक करके All Program Option पर क्लिक करें। आपके सामने Program कि लिस्ट दिखाई देगी। जिसमे Microsoft Office पर क्लिक करे और उसमे MS Word 2007 पर क्लिक करते ही नीचे दिखाया गया स्क्रीन दिखाई देगा। अब हम स्क्रीन पर प्रकट होने वाले हर एक अंश और उसकी कार्य प्रणाली को विस्तार से बताएँगे।

Title Bar टाइटल बार MS Word 2007

इस में बायीं तरफ प्रोग्राम और फ़ाइल का नाम होता है। और दायीं तरफ Minimize, Maximize, Close, Office button, CQA Toolbar बटन होते है।

Minimize:- इसके द्वारा प्रोग्राम को छोटा करके icon के रूप में टास्क बार में रखते हैं। फिर दुबारा उस आइकॉन पर क्लिक करके प्रोग्राम को खोलते हैं। इस तरह हम कई प्रोग्राम को छोटा करके टास्क बार में रख सकते है।

Maximize:- इस के द्वारा प्रोग्राम को पुरे स्क्रीन में फैला सकते हैं।

Close:- इसके द्वारा खुले हुए प्रोग्राम को बंद कर सकते है।

Office Button ऑफिस बटन

इस आप्शन से आप नया डॉक्यूमेंट खोल सकते हैं और आप अपनी फाइल को सेव कर सकते हैं। और साथ ही आप अगर अपने फाइल को प्रिंट करना चाहो तो आसानी से कर सकते हैं।

New (Ctrl+N):- MS Word 2007 में इस Option का इस्तेमाल नई file खोलने के लिए करते हैं।

Open (Ctrl+O):- MS Word 2007 इस आप्शन से Save की हुई फ़ाइल को खोल सकते हैं। यानि जो फ़ाइल आपने पहले ही किसी नाम से बना राखी है। उस फ़ाइल को दोबारा खोलने के लिए इस आप्शन पर click करने से नीचे दिखाया गया डायलॉग बॉक्स दिखायेगा।

What is MS Word

Look in के Drop Down list से उस ड्राइव या डायरेक्टरी को Select करें जिसमे फ़ाइल उपस्थित है। नीचे window में फाइलों के नाम दिखाई देंगे उन फाइलों में किसी एक को select करके open button पर क्लिक करें।

या फिर उस नाम पर Double click करें। या फिर फ़ाइल नाम के बॉक्स में उस फ़ाइल का नाम लिख कर Open button पर क्लिक करें जिसको खोलना है। File of Type के Drop down list से जिस प्रकार की फ़ाइल खोलनी है उसे सेलेक्ट करें।

और अगर हर प्रकार की फ़ाइल के नाम को Window में देखना चाहते हैं। तो उसी drop down list से All file select करें।

Save (Ctrl+S):- खुली हुई फ़ाइल को save करने के लिए इस option का इस्तेमाल करते हैं।

नोट- MS Word 2007 में अगर फ़ाइल नई है तो Save पर Click करते ही Dialog box खुलेगा। Look in के Drop Down list से उस ड्राइव या डायरेक्टरी को Select करें जिसमे फ़ाइल save करनी है। उसके बाद फ़ाइल नाम के बॉक्स में नया नाम लिखें। और save as type के drop down list से उस अंदाज़ को सेलेक्ट करें। जिस प्रकार की फ़ाइल बनानी है। इसके बाद save पर click करें फ़ाइल Save हो जायेगी।

Save As (Ctrl+Alt+S):- खुली हुई फ़ाइल की कॉपी किसी दुसरे नाम से तैयार कर सकते हैं। नयी बन्ने वाली फ़ाइल खुल जायेगी। और पुरानी फ़ाइल बंद हो जायेगी।

Print (Ctrl+P) :- MS Word 2007 में इसके द्वारा खुली हुई फ़ाइल को प्रिंट करते हैं।

Prepare :- इस ऑप्शन से आप अपने ब्लॉग में प्रॉपर्टीज keyword सेट कर सकते है। और साथ ही आप अपनी फाइल को Password से लॉक कर सकते है। जिस से आप की फाइल सिक्योर हो जाएगी।

Send to :- इसके अंतर्गत उपस्थित option से द्वारा internet पर अपनी फ़ाइल भेज सकते हैं।

जिसमे सबसे नीचे Microsoft Power point है। इसके द्वारा उपस्थित फ़ाइल को पॉवरपॉइंट में भेज सकते हैं। जो कि MS Office के प्रोग्राम में से एक प्रोग्राम है।

Properties प्रॉपर्टीज MS Word 2007

MS Word 2007 इस में अपनी फ़ाइल से संबंधित सभी जानकारी लिखते हैं। इस पर क्लिक करते ही निम्नलिखित property bar दिखेगा। जिसमे फ़ाइल से सम्बंधित Details उपस्थित होंगी। इस के अलावा अगर फ़ाइल से सम्बंधित संक्षिप्त जानकारी लिखना चाहें तो Summary Button पर क्लिक करके लिख सकते हैं। इसमें उपस्थित tab button पर क्लिक करके फ़ाइल से सम्बंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Publish :- इस ऑप्शन से आप लिखी गयी पोस्ट को अपने ब्लॉग या वेबसाइट पब्लिश कर सकते हैं।

Close (Ctrl+F4):- MS Word 2007 में खुली हुई फ़ाइल को बंद करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।

नोट- अगर MS Word 2007 खुली हुई फ़ाइल में किसी प्रकार का बदलाव किया गया है। तो इसे बंद करते समय Computer Seve करने के लिए Yes या No का आप्शन दिखायेगा। yes करने से किया गया बदलाव save हो जायेगा। और No करने से बिना save करे पुराने रूप में ही बंद हो जायेगी।

Customize Quick Access (CQA) Toolbar MS Word 2007

MS Word 2007 में इस आप्शन से आप कस्टम बटन सेट कर सकते हैं।

Standard Tool Bar:- MS Word 2007 में विभिन्न प्रकार के आप्शन आइकॉन के रूप में होते है।

Formatting Tool Bar :- इसमें font style, font size, paragraph की setting और Font Color आदि के सुविधा है।

Ruler:- MS Word 2007 मे Ruler से Tab, Paragraph, Page की सेटिंग का पता चलता है।

Document Area:- MS Word 2007 में यहाँ हम लिखने का कार्य करते है। यही असली पेज है।

Scroll bar:- MS Word 2007 में इसके द्वारा पेज को ऊपर, नीचे, दायें, बाएं खिसका सकते है।

Status bar :- इसमें आप देख सकते हैं के आपके डॉक्यूमेंट में कितना पेज है और और आपने कितना वर्ड लिखा है और साथ में ये भी दिखाई देगा की आप कौनसी भाषा में लिख रहे हैं।

Taskbar MS Word 2007

इस पट्टी में बायीं ओर Start button होता है। जिसके द्वारा हम प्रोग्राम खोल सकते हैं। और खुले हुए प्रोग्राम को minimize करके आइकॉन के रूप में टास्कबार में रख सकते हैं। और दोबारा उस आइकॉन पर क्लिक करके खोल सकते हैं। इसी पट्टी में दायीं ओर घड़ी होती है। जिस पर डबल क्लिक करके समय और तिथि बदल सकते हैं।

नोट- एक से अधिक टेक्स्ट बॉक्स को link करने और बॉक्स को विभिन्न दिशा में करने के लिए निम्नलिखित टूलबॉक्स टूल का उपयोग करते हैं। अगर टेक्स्ट बॉक्स बनाने पर यह टूल न दर्शाये तो View Menu में Toolbar आप्शन के अंतर्गत टेक्स्ट बाक्स पर क्लिक करके के टूल को चालू कर सकते हैं।

Menu Bar:- MS Word 2007 में विभिन्न मेनू होते हैं। सभी मेनू के अंतर्गत कई आप्शन होते हैं। जिसको माउस के द्वारा क्लिक करके चला सकते हैं। सभी मेनू का विस्तार अगली पोस्ट में ध्यानपूर्वक अध्यन करें।

Web Layout:- इस आप्शन से आप अपने पेज को ड्राफ्ट web layout फुल स्क्रीन रीडिंग प्रिंट लेआउट में देख सकते हैं।

Zoom :- MS Word 2007 में इसके द्वारा आप अपने डॉक्यूमेंट को अपनी इच्छा के अनुसार ज़ूम कर सकते हैं।

1 thought on “MS Word 2007 Kya Hai माइक्रोसॉफ्ट वर्ड क्या है?”

Leave a Comment