Microsoft Excel 2003 पूरी जानकारी माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल

Microsoft Excel 2003 यह MS Office के प्रोग्राम मे से एक प्रोग्राम है। MS Office के अंतर्गत चार प्रोग्राम आते हैं।

1-Microsoft Word 2- Microsoft Excel 3- Microsoft PowerPoint 4- Microsoft Access इनमे से MS Excel एक ऐसा प्रोग्राम है। जिसमे कंपनी का record, salary sheet तथा ऑफिस से सम्बंधित सारे काम आसानी से कर सकते हैं।

About Microsoft Excel 2003 Window एक्सेल विंडो के बारे में

Excel window वर्कशीट के साथ काम करने के लिये विभिन्न सुविधाएँ टूलबार के रुप में उपलब्ध कराता है। ताकि इन टूलबार का उपयोग करके वर्कशीट मे किये गये काम क निषकर्ष बहुत आसानी से हासिल कर सकें।

About Work Book | वर्कबुक के बारे में

एक्सेल मे खुलने वाली फाइल को वर्कशीट कहते है। एक वर्कबुक में एक 1 Sheet से लेकर 255 Sheet तक ले सकते हैं। इसी शीट में हम अपनी सूचना इक्ट्ठा करते हैं। इसी कारण से यह प्रोग्राम अपनी विशेषताओ के आधार पर असाधारण महत्त्व रखता है। जिसकी वजह से लगभग आज पूरी दुनिया के ऑफिस मे चाहे वह किसी भी विभाग से सम्बन्ध रखते हो। Microsoft Excel 2003 का कहीं न कहीं उपयोग जरूर होता है।

Microsoft Excel 2003 खोलने का तरीका

Microsoft Excel 2003 ओपन करने के लिए सबसे पहले start button पर क्लिक करके प्रोग्राम ऑप्शन पर क्लिक करें। आपके सामने प्रोग्राम की लिस्ट दिखाई देगी। जिसमे MS Excel पर क्लिक करते ही आपके सामने Microsoft Excel 2003 प्रोग्राम खुल जायेगा। Microsoft Excel 2003 के स्क्रीन के हर एक भाग और उसके काम को विस्तार के साथ बता रहे हैं।

Microsoft Excel 2003

Title Bar टाइटल बार – Microsoft Excel 2003

इस में बायीं तरफ प्रोग्राम और फ़ाइल का नाम होता है। और दायीं तरफ Minimize, Maximize, Close बटन होते है।

Minimize:- इसके द्वारा प्रोग्राम को छोटा करके icon  के रूप में टास्क बार में रखते हैं। फिर दुबारा उस आइकॉन पर क्लिक करके प्रोग्राम को खोलते हैं। इस तरह हम कई प्रोग्राम को छोटा करके टास्क बार में रख सकते है।

Maximize:- इसके द्वारा Microsoft Excel 2003 प्रोग्राम को पुरे स्क्रीन में फैला सकते हैं।

Close:- इसके द्वारा खुले हुए प्रोग्राम को बंद कर सकते है। यदि आपने अपनी फ़ाइल को सेव नही किया है। तो सेव करने का एक पॉपअप आएगा आप चाहें तो yes करके फ़ाइल को सेव करदेें। अन्यथा No करके स्कीप कर दें।

Standard Tool Bar स्टैंडर्ड टूलबार

Microsoft Excel 2003 Standard Tool Bar स्टैंडर्ड टूलबार

ये टूलबार फॉर्मेटिंग टूलबार के नीचे होता है। इसमें विभिन्न प्रकार के आप्शन आइकॉन के रूप में होते है। यदि आपको नई फ़ाइल ओपन करना है तो New वाले आइकॉन पर क्लिक करके खोल सकते हैं। इसी तरह आप पेज को प्रिंट प्रीविव और प्रिंटऑउट कर सकते हैं। और फ़ाइल को सेव भी कर सकते हैं।

Formatting Tool Bar फॉर्मेटिंग टूलबार

Formatting Tool Bar फॉर्मेटिंग टूलबार

Microsoft Excel 2003 में font style को अपने मनपसंद का सेलेक्ट कर सकते हैं। Font size को जितना भी वादा या छोटा करना चाहे कर सकते हैं। paragraph की setting कर सकते हैं। और Font Color आदि को बदल सकते हैं। फॉन्ट को बोल्ड इटैलिक और अंडरलाइन कर सकते हैं।

Formula bar फोर्मुलाबर – Microsoft Excel 2003

इस बॉक्स मे सेलेक्ट किये हुए सेल मे उपस्थित टेक्सट के अन्दर बदलाव करने की सुविधा उपलब्ध होती है। इसी तरह formula bar मे फॉर्मूला का उपयोग करके जोड़ना, घटाना, गुणा, भाग आदि का परीणाम प्राप्त करते हैं।

तरीका- सबसे पहले उस सेल को सेलेक्ट करें जिसमें formatting करनी है। इसके बाद फार्मूला बार के बॉक्स मे क्लिक करके formatting करने के बाद एंटर करें।

Name Box नाम बॉक्स

इस बॉक्स मे सेलेक्ट किये हुए सेल के बारे मे जानकारी होती है। कि सेलेक्ट किये हुए सेल का कॉलम नाम और रो नम्बर क्या है।

जैसे- A1, B2, C3 आदि।

Data Entry Area डेटा एंट्री एरिया

Microsoft Excel 2003 में जो शीट होती है वही असली पृष्ठ है। इसी को स्प्रेडशीट कहते हैं। जिसमे हम ऑफिस से सम्बंधित सभी काम करते हैं। इस शीट में कॉलम और रो बने हुए होते हैं।

Scroll bar स्करोलबार – Microsoft Excel 2003

इसके द्वारा पेज को ऊपर, नीचे, दायें, बाएं खिसका सकते है। आमतौर एक पेज में दो स्क्रॉल बार होते हैं। जो Verticle होता है वो आपके पेज के दाहिने तरफ होता है उससे आप ऊपर और नीचे पेज को सरका सकते है। और जो दूसरा हॉरिजोंटल होता है उससे आप दायें और बाएं तरफ पेज को सरका सकते हैं।

Status bar स्टेटस बार – Microsoft Excel 2003

Microsoft Excel 2003 प्रोग्राम में स्टेटस बार पट्टी मे उपस्थित हालत की जानकारी उपलब्ध होती है।

जैसे- NUM यह निशानी है कीबोर्ड मे नम लॉक चालू होने की। इसी तरह status bar में जोड़ (SUM) और औसत (Average) का हल भी दिखाई देता है। 

Drawing Tool Bar ड्राइंग टूलबार

Microsoft Excel 2003 में drawing tool bar में text और box से सम्बंधित कई आप्शन उपस्थित हैं। जिनसे text और box में विभिन्न प्रकार के बदलाव कर सकते है। इस पट्टी में बायीं तरफ Draw पर Click करने से एक चार्ट दिखेगा। जिसमे निम्नलिखित आप्शन हैं।

Drawing Tool Bar ड्राइंग टूलबार

Group :- इस option के द्वारा कई ऑब्जेक्ट को सेलेक्ट करके ग्रुप बना सकते हैं।

Ungroup :- इस option के द्वारा ग्रुप किये गए ऑब्जेक्ट को अलग कर सकते हैं।

Regroup: – इस option के द्वारा अनग्रुप किये गए ऑब्जेक्ट आदि  को दोबार group बना सकते हैं।

Order :- इसके अंतर्गत निम्नलिखित option हैं।

1. Bring Front tow : – इस आप्शन के द्वारा सेलेक्ट किये गए ऑब्जेक्ट को ऊपर ला सकते हैं।

2. Send tor Beck : – इस आप्शन के द्वारा सेलेक्ट किये गए ऑब्जेक्ट को निचे ला सकते हैं।

3. Bring Forward tow : – इस आप्शन के द्वारा सेलेक्ट किये गए ऑब्जेक्ट को क्रम से एक एक करके ऊपर ला सकते हैं।

4. Send Backward : – इस आप्शन के द्वारा सेलेक्ट किये गए ऑब्जेक्ट को क्रम से एक एक करकेनिचे कर सकते हैं।

5. Bring Forward tow of text : – इस आप्शन के द्वारा सेलेक्ट किये गए ऑब्जेक्ट को text के ऊपर ला सकते हैं।

6. Send Tow Behind Text : –  इस आप्शन के द्वारा सेलेक्ट किये गए ऑब्जेक्ट को text के निचे कर सकते हैं।

Grid ग्रिड – Microsoft Excel 2003

इसके द्वारा पृष्ठ में grid line ला सकते हैं। 

Nudge : – Select किये गए ऑब्जेक्ट को ऊपर निचे दायें बाएं कर सकते हैं।
नोट- यही कार्य Arrow Key के द्वारा भी कर सकते हैं।

Align and Distribute: – इस आप्शन पर क्लिक करते ही Microsoft Excel 2003 में एक पट्टी खुलेगी। जिसमे सबसे निचे वाले आप्शन Relative to page पर क्लिक करने के बाद ही ऊपर के आप्शन शुरू होंगे। जिसके द्वारा सेलेक्ट किये गए ऑब्जेक्ट को पृष्ठ के ऊपर निचे दायें बाएं कर सकते हैं।

Rotate or Flip:- इसके द्वारा सेलेक्ट किये गए object को अपनी इच्छा के अनुसार घुमा सकते हैं।

Text wrapping – इसका उपयोग लेख में ऑब्जेक्ट को अपनी इच्छा के अनुसार रखने के लिए करते हैं। ताकि लेख ऑब्जेक्ट के चरों तरफ किस अंदाज़ में आये, उसका उपयोग करते हैं।

Reroute Connector रीरूट कनेक्टर

दो ऑब्जेक्ट के बीच लम्बी connector line को स्वयं अपने अनुसार शॉर्टकट में करके छोटा कर देगा।

नोट- यह उस समय चालू होगा जब हम drawing canvas area के अंदर दो या दो से अधिक बॉक्स बना कर उसे connector line के द्वारा connect करेंगे।

तरीका:- drawing tool bar से किसी भी ऑब्जेक्ट को सेलेक्ट करने पर पेज में कटी कटी लाइन वाला बॉक्स दिखाई देगा। जिसे drawing canvas area कहते हैं। इस बॉक्स में right click करने से आप्शन के एक पट्टी खुलेगी।

जिसमे show drawing canvas tool bar पर क्लिक करने से drawing canvas नाम के टूलबार आजायेगा। उसमे उपस्थित आप्शन के द्वारा canvas area की setting कर सकते हैं।

Edit Point – इसके द्वारा लाइन को अपने इच्छानुसार मोड़ सकते हैं।

Change Auto Shape:- इस आप्शन के द्वारा सेलेक्ट किये गए बॉक्स को विभिन्न डिज़ाइन में बदल सकते हैं।

Set AutoSahpe Defaults – बॉक्स रंग भर कर इस Option पर click करने से अब  जब भी बॉक्स बनायेंगे हमेशा वही रंग आएगा।

AutoShapes – इस पर क्लिक करने से अलग अलग Shape वाले नाम से सम्बंधित एक पट्टी खुलेगी। जिसमे अलग अलग शेप से सम्बंधित बने बनाये डिज़ाइन उपस्थित हैं। इनमे से जिस Shape पर क्लिक करके पेज में ड्रा करेंगे तो उसी रूप में ऑब्जेक्ट तैयार हो जायेगा।

Taskbar टास्कबार – Microsoft Excel 2003

इस पट्टी में बायीं ओर Start button होता है। जिसके द्वारा हम प्रोग्राम खोल सकते हैं। और खुले हुए प्रोग्राम को minimize करके आइकॉन के रूप में टास्कबार में रख सकते हैं। और दोबारा उस आइकॉन पर क्लिक करके खोल सकते हैं। इसी पट्टी में दायीं ओर घड़ी होती है। जिस पर डबल क्लिक करके समय और तिथि बदल सकते हैं।

नोट- एक से अधिक टेक्स्ट बॉक्स को link करने और बॉक्स को विभिन्न दिशा में करने के लिए। निम्नलिखित टूलबॉक्स टूल का उपयोग करते हैं। अगर टेक्स्ट बॉक्स बनाने पर यह टूल न दर्शाये तो View Menu में Toolbar आप्शन के अंतर्गत टेक्स्ट बाक्स पर क्लिक करके के टूल को चालू कर सकते हैं।

Menu Bar मेंनूबार

Microsoft Excel 2003 में इस पट्टी में विभिन्न मेनू होते हैं। सभी मेनू के अंतर्गत कई आप्शन होते हैं। जिसको माउस के द्वारा क्लिक करके चला सकते हैं। सभी मेनू का विस्तार अगली पोस्ट में ध्यानपूर्वक अध्यन करें। 

Leave a Comment