Microsoft Excel 2007 MS Office के प्रोग्राम मे से एक बहुत प्रसिद्ध प्रोग्राम है। जिसमे कंपनी का record, salary sheet तथा ऑफिस से सम्बंधित सारे काम आसनी से कर सकते हैं।
Table of Contents
Excel Window के बारे में
Excel window वर्कशीट के साथ काम करने के लिये विभिन्न सुविधाएँ टूलबार के रुप में उपलब्ध कराता है। ताकि इन टूलबार का उपयोग करके वर्कशीट मे किये गये काम क निषकर्ष बहुत आसानी से हासिल कर सकें।
Microsoft Excel 2007 Work Book के बारे में
एक्सेल मे खुलने वाली फाइल को वर्कशीट कहते है। एक वर्कबुक में एक 1 Sheet से लेकर 255 Sheet तक ले सकते हैं। इसी शीट में हम अपनी सूचना इक्ट्ठा करते हैं। इसी कारण से यह प्रोग्राम अपनी विशेषताओ के आधार पर असाधारण महतव रखता है।
जिसकी वजह से लग भाग आज पूरी दुनिया के ऑफिस मे चाहे वह किसी भी विभाग से सम्बन्ध रखते हो। इस प्रोग्राम का कहीं न कहीं उपयोग जरूर होता है।
Microsoft Office Excel 2007 खोलने का तरीका
Microsoft Excel खोलने के लिए सबसे पहले start button पर क्लिक करके All Program ऑप्शन पर click करें। आपके सामने प्रोग्राम की लिस्ट दिखाई देगी। जिसमे Microsoft Office पर क्लिक करें। उसमे से MS Excel पर क्लिक करते ही आपके सामने MS Excel program खुल जायेगा।
Microsoft Excel 2007 के स्क्रीन के भाग का विस्तार
अब हम दिखने वाले हर एक भाग और उसके काम को विस्तार के साथ बता रहे हैं।
Title Bar :- Microsoft Excel 2007 मे इस में बायीं तरफ प्रोग्राम और फ़ाइल का नाम होता है। और दायीं तरफ Minimize बटन, और Maximize तथा Close बटन होते है।
Minimize:- इसके द्वारा प्रोग्राम को छोटा करके icon के रूप में टास्क बार में रखते हैं। फिर दुबारा उस आइकॉन पर क्लिक करके प्रोग्राम को खोलते हैं। इस तरह हम कई प्रोग्राम को छोटा करके टास्क बार में रख सकते है।
Maximize:- इसके द्वारा Microsoft Excel 2007 प्रोग्राम को पुरे स्क्रीन में फैला सकते हैं।
Close:- इसके द्वारा खुले हुए Microsoft Excel 2007 प्रोग्राम को बंद कर सकते है।
Office Button आफिस बटन – Microsoft Excel 2007
इस आप्शन से आप नया डॉक्यूमेंट खोल सकते हैं और आप अपनी फाइल को सेव कर सकते हैं। और साथ ही आप अगर अपने फाइल को प्रिंट करना चाहो तो आसानी से कर सकते हैं।
New:- (Ctrl+N) इस Option का इस्तेमाल नई file खोलने के लिए करते हैं।
Open:- (Ctrl+O) इस आप्शन से Microsoft Excel 2007 में Save की हुई फ़ाइल को खोल सकते हैं। यानि जो फ़ाइल आपने Microsoft Excel 2007 में पहले ही किसी नाम से बना राखी है। उस फ़ाइल को दोबारा खोलने के लिए इस आप्शन पर click करने से नीचे दिखाया गया डायलॉग बॉक्स दिखायेगा।
Look in के Drop Down list से उस ड्राइव या डायरेक्टरी को Select करें जिसमे फ़ाइल उपस्थित है। नीचे window में फाइलों के नाम दिखाई देंगे उन फाइलों में किसी एक को select करके open पर क्लिक करें। या फिर उस नाम पर Double click करें। या फिर फ़ाइल नाम के बॉक्स में उस फ़ाइल का नाम लिख कर Open पर क्लिक करें जिसको खोलना है।
File of Type के Drop down list से जिस प्रकार की फ़ाइल खोलनी है उसे सेलेक्ट करें। और अगर हर प्रकार की फ़ाइल के नाम को Window में देखना चाहते हैं। तो उसी drop down list से All file select करें।
Save:- (Ctrl+S) खुली हुई फ़ाइल को save करने के लिए इस option का इस्तेमाल करते हैं।
नोट- Microsoft Excel 2007 में अगर फ़ाइल नई है तो Save पर Click करते ही Dialog box खुलेगा। Look in के Drop Down list से उस ड्राइव या डायरेक्टरी को Select करें जिसमे फ़ाइल save करनी है।
उसके बाद फ़ाइल नाम के बॉक्स में नया नाम लिखें। और save as type के drop down list से उस अंदाज़ को सेलेक्ट करें। जिस प्रकार की फ़ाइल बनानी है। इसके बाद save पर click करें फ़ाइल Save हो जायेगी।
What is MS Word 2007 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड क्या है?
Save As (Ctrl+Alt+S):- खुली हुई फ़ाइल की कॉपी किसी दुसरे नाम से तैयार कर सकते हैं। नयी बन्ने वाली फ़ाइल खुल जायेगी। और पुराणी फ़ाइल बंद हो जायेगी।
Print (Ctrl+P) :- इसके द्वारा खुली हुई फ़ाइल को प्रिंट करते हैं।
Prepare :- इस ऑप्शन से आप अपने ब्लॉग में प्रॉपर्टीज keyword सेट कर सकते है। और साथ ही आप अपनी फाइल को Password से लॉक कर सकते है। जिस से आप की फाइल सिक्योर हो जाएगी।
Send to :- इसके अंतर्गत उपस्थित option से द्वारा Microsoft Excel 2007 की फाइल internet पर भेज सकते हैं।
Properties:- इस में अपनी फ़ाइल से संबंधित सभी जानकारी लिखते हैं। इस पर क्लिक करते ही निम्नलिखित property bar दिखेगा। जिसमे फ़ाइल से सम्बंधित Details उपस्थित होंगी। इस के अलावा अगर आप फ़ाइल से सम्बंधित संक्षिप्त जानकारी लिखना चाहें तो Summary Button पर क्लिक करके लिख सकते हैं। इसके अलावा इसमें उपस्थित tab button पर क्लिक करके फ़ाइल से सम्बंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Publish :- इस ऑप्शन से आप लिखी गयी पोस्ट को अपने ब्लॉग या वेबसाइट पब्लिश कर सकते हैं
Close:- (Ctrl+F4) खुली हुई फ़ाइल को बंद करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।
नोट- Microsoft Excel 2007 में अगर खुली हुई फ़ाइल में किसी प्रकार का बदलाव किया गया है। तो इसे बंद करते समय Computer Seve करने के लिए YesNo का आप्शन दिखायेगा।
yes करने से किया गया बदलाव save हो जायेगा। और No करने से बिना save करे पुराने रूप में ही बंद हो जायेगी।
Formula bar फार्मूला बार: Microsoft Excel 2007
इस बॉक्स मे सेलेक्ट किये हुए सेल मे उपस्थित टेक्सट के अन्दर बदलाव करने की सुविधा उपलब्ध होती है। इसी तरह formula bar मे फॉर्मूला का उपयोग करके जोड़ना, घटाना, गुणा, भाग आदि का परीणाम प्राप्त करते हैं।
तरीका- सबसे पहले Microsoft Excel 2007 की उस सेल को सेलेक्ट करें जिसमें formatting करनी है। इसके बाद फार्मूला बार के बॉक्स मे क्लिक करके formatting करने के बाद एंटर करें।
Taskbar टास्क बार: Microsoft Excel 2007
इस पट्टी में बायीं ओर Start button होता है। जिसके द्वारा हम प्रोग्राम खोल सकते हैं। और खुले हुए प्रोग्राम को minimize करके आइकॉन के रूप में टास्कबार में रख सकते हैं। और दोबारा उस आइकॉन पर क्लिक करके खोल सकते हैं। इसी पट्टी में दायीं ओर घड़ी होती है। जिस पर डबल क्लिक करके समय और तिथि बदल सकते हैं।
नोट- एक से अधिक टेक्स्ट बॉक्स को link करने और बॉक्स को विभिन्न दिशा में करने के लिए। निम्नलिखित टूलबॉक्स टूल का उपयोग करते हैं। अगर टेक्स्ट बॉक्स बनाने पर यह टूल न दर्शाये तो View Menu में Toolbar आप्शन के अंतर्गत टेक्स्ट बाक्स पर क्लिक करके के टूल को चालू कर सकते हैं।
Menu Bar मेनूबार – Microsoft Excel 2007
Microsoft Excel 2007 में इस पट्टी में विभिन्न मेनू होते हैं। सभी मेनू के अंतर्गत कई आप्शन होते हैं। जिसको माउस के द्वारा क्लिक करके चला सकते हैं। सभी मेनू का विस्तार अगली पोस्ट में ध्यानपूर्वक अध्यन करें।