Home Tab MS Word in Hindi 2007 होम टैब माइक्रोसॉफ्ट वर्ड

Home Tab MS Word के अंतर्गत आप अपनी File में formatting कर सकते हैं। Microsoft Word Home Tab एक बहुत ही बढ़िया Facility है जो Microsoft Word प्रोग्राम में इस्तेमाल होता है। यह इस्तेमाल करने वालों को Styles, Tables, Pictures, Dummy Pages, Hyperlinks और भी बहुत कुछ Feature मौजूद है।

इसका इस्तेमाल Formatting, Page Setup, Editing of Entries, Widgets और Add-ins, के साथ किया जा सकता है। यह आसान टूल्स का संग्रह है जो User के लिए आइडियाज को Express करने और Commercial Document को तैयार करने में बहुत मदद करता है।

Home Tab MS Word

Clipboard: क्लिपबोर्ड

Clipboard एक सुविधा है जो Home Tab MS Word में उपयोग होती है और किसी भी User को Text, Image या अन्य Multimedia Content को कॉपी और पेस्ट करने की अनुमति देता है। यदि आप कुछ भी टेक्स्ट को कॉपी करते हैं, तो वह टेक्स्ट Clipboard में सेव हो जाता है। फिर आप इसे कहीं भी दूसरे स्थान पर पेस्ट कर सकते हैं। Clipboard यूजर द्वारा कॉपी किये गए किसी भी Material को कंप्यूटर मेमोरी में सेव करने की अनुमति देता है।

Cut: कट (Ctrl+X)

कट Home Tab MS Word में इस्तेमाल होने वाला एक आसान सी सुविधा है जिसका इस्तेमाल ऑब्जेक्ट या टेक्स्ट को पेज से डिलीट कर सकते हैं। ताकि यूजर किसी भी ऑब्जेक्ट को सेलेक्ट कर के हटा सके और उसे Clipboard में सेव कर सके। Home Tab MS Word में इस ऑप्शन के द्वारा सेलेक्ट किये गए ऑब्जेक्ट या टेक्स्ट को पृष्ठ से डिलीट कर सकते हैं। डिलीट किया गया ऑब्जेक्ट या टेक्स्ट क्लिपबोर्ड में save हो जाता है।

Home Tab MS Word

Copy: कॉपी (Ctrl+C)

MS Word मे किसी भी ऑब्जेक्ट या टेक्स्ट को Copy करना आसान सुविधा है जो Home Tab में इस्तेमाल होती है। Copy का इस्तेमाल यूजर को किसी Selected Object, Text, या Content की एक Copy बनाने के लिए किया जाता है। जब यूजर “Copy” कमांड का इस्तेमाल करता है, तो सेलेक्ट किये हुए ऑब्जेक्ट या सामग्री की कॉपी बनाई जाती है और वह Clipboard में सेव हो जाती है। यह सेव की हुई सामग्री यूजर द्वारा किसी दूसरे स्थान पर पेस्ट किया जा सकता है, जिससे वे सेलेक्ट किय हुए ऑब्जेक्ट की एक Copy को मूव कर सकते हैं।

Paste: पेस्ट (Ctrl+V)

Paste एक Common Feature है जो Home Tab MS Word में उपयोग होती है। इसका उपयोग User को Clipboard में सेव किसी भी ऑब्जेक्ट या टेक्स्ट को किसी Document, ऐप्लिकेशन या स्थान पर Paste करने के लिए किया जाता है। जब User “Paste” कमांड का उपयोग करता है, तो Clipboard में सेव सामग्री Document या ऐप्लिकेशन में डाली जाती है। यह User को किसी Document में पहले से सेव किए गए text, images, या अन्य वस्तु को दूसरी जगह करने में मदद करती है।

Paste Special: पेस्ट स्पेशल (Alt+Ctrl+V)

Home Tab MS Word में Paste Special एक ऐसा आप्शन है जो यूजर को अच्छे तरीके से ऑब्जेक्ट को पेस्ट करने की सुविधा देता है। तथा यह ऑब्जेक्ट या टेक्स्ट को साथ में Format और Align करने की भी अनुमति देता है। जैसे Copy या Cut किये गए Object या Text को विभिन्न Mode में लेने के लिए इसका उपयोग करते हैं। जैस-RTF, HTML, JPEG, PNG, GIF, आदि।

Font: फॉन्ट | Home Tab MS Word

Home Tab MS Word मे Font एक प्रकार की Style है जो टेक्स्ट और Letters को अलग अलग Style में दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। MS Word में फॉन्ट विकल्पों में Number, Text, या Code Name द्वारा पहचान की जाती हैं। इन फॉन्टों में बहुत प्रकार की स्टाइल अप्लाई कर सकते हैं जैसे Size, Intensity, Location, Color और दूसरे Properties हो सकती हैं। यह यूजर को बहुत से फॉन्ट्स के माध्यम से उनके डॉक्यूमेंट को सजाने और व्यक्तिगत रूप में प्रदर्शित करने और शानदार फॉर्मेंट दिखाने मे मदद करता है।

Font: फॉन्ट (Ctrl+Shift+F)

इसके द्वारा Home Tab MS Word में select किये हुए Text के Font style को बदल सकते हैं। Text के बीच, ऊपर, नीचे लाइन ला सकते हैं।

Home Tab MS Word

इसमें उपस्थित आप्शन का उपयोग करके देखें हर एक का असर इसी dialog box में दर्शायेगा। इसी डायलॉग बॉक्स में character spacing के tab button पर क्लिक करने से dialog box निम्नलिखित रूप में बदल जायेगा।

Font Size: फॉन्ट साइज़ (Ctrl+Shift+P)

Home Tab MS Word मे Font Size शब्दों या अक्षरों के आकार को Specify करती है जो किसी भी डॉक्यूमेंट या Text में इस्तेमाल होता है। यह Measure Sense कराती है कि टेक्स्ट कितना छोटा या बड़ा होगा। Font Size को सामान्य रूप से प्वाइंट्स में Specify किया जाता है, जहां सभी प्रकार के प्वाइंट एक निर्धारित आकार को Establish करता है। यह यूजर को टेक्स्ट की पढ़ने की योग्यता को कंट्रोल करने में मदद करता है।

जैसे कि छोटे साइज़ के लिए 10 प्वाइंट्स और बड़े साइज़ के लिए 18 प्वाइंट्स या इससे भी अधिक रख सकते हैं। फॉन्ट साइज़ बदलकर, यूजर को अपने डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट की दिखाई देने वाली डिजाईन को समझा जाता है।

Grow Font: ग्रो फॉन्ट (Ctrl+>)

Grow Font एक ऐसी सुविधा है जो MS Word में उपलब्ध है और जिसका उपयोग फॉन्ट की साइज़ बढ़ाने के लिए किया जाता है। जब Grow Font आप्शन का इस्तेमाल किया जाता है, तब सेलेक्ट किए गये टेक्स्ट का साइज़ बढ़ता है। यह ये खास तौर से तब यूज़ होता है जब आप किसी Title या Subtitle को या किसी भी शब्द को प्रभावशाली ढंग से दिखाने के लिए करते हैं। Grow Font का उपयोग करके आप साइज़ को तेजी से बढ़ा सकते हैं और फिर नार्मल साइज़ में वापस जाने के लिए फॉन्ट साइज़ आप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Shrink Font: शिरिंक फॉन्ट (Ctrl+<)

Shrink Font आप्शन MS Word मे मौजूद एक ऐसी सुविधा है जिसका इस्तेमाल फॉन्ट का साइज़ कम करने के लिए किया जाता है। जब Shrink Font आप्शन का इस्तेमाल किया जाता है, तब सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट का साइज़ घटता है। यह आप्शन यूज़ करने वालों के लिए खास है जो छोटे साइज़ के टेक्स्ट को दिखाने या प्रिंट करने के लिए इस्तेमाल होता है। Shrink Font का इस्तेमाल करके आप अपने डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट को तेजी से कम कर सकते हैं और फिर पहले जैसी शकल में वापस जाने के लिए फॉन्ट साइज़ आप्शन का उपयोग कर सकते हैं।

Clear Formatting: क्लियर फोर्मेटिंग

Clear Formatting आप्शन Home Tab MS Word मे मौजूद एक ऐसी सुविधा है जिसका इस्तेमाल किसी भी पैराग्राफ या चयनित कंटेंट से संबंधित सभी Formatting को हटाने के लिए किया जाता है। जब आप क्लियर फ़ॉर्मेटिंग विकल्प का इस्तेमाल करते हैं, तो यह Current Formatting जैसे Font, Font Size, Color, Style, Paragraph Position, Count, Indent, Bullets आदि को हटा देता है। यह यूजर को Clear Text Formatting के साथ नए फॉर्मेट को प्राप्त करने में हेल्प करता है और तेजी से formatting चुनौतियों से बचाने में सहायता करता है।

Bold: बोल्ड (Ctrl+B)

Bold भी एक तरह का फॉन्ट स्टाइल है जो टेक्स्ट को ज़रूरत के मुताबिक मोटा या बोल्ड बनाता है। जब आप किसी पैराग्राफ या टेक्स्ट को बोल्ड करते हैं, तो वह हिस्सा अधिक प्रभावशाली और स्ट्रोंग दिखता है।

Italic: इटैलिक (Ctrl+I)

Italic Option से आप अपने Paragraph या Page में लिखे गए शब्द या text को Italic Style में यानी तिरछा कर सकते  हैं।

Under Line: अंडर लाइन (Ctrl+U)

इस Option से Paragraph में लिखे गए Word या Text को अंडर लाइन दे सकते हैं। जैसे आप सेलेक्ट किये गए वर्ड को U पर क्लिक करेंगे आपका फॉण्ट Underline हो जायेगा।

Strike through: स्ट्राइक थ्रू

Strike through Option से आप अपने Paragraph या Page में लिखे गए वर्ड या text को strikethrough यानी आप अपने वर्ड के बीच में लाइन ला सकते हैं।

Subscript: सबस्क्रिप्ट (Ctrl+=)

Subscript के द्वारा आप MS Word में Paragraph या Page में लिखे गए वर्ड या Text (M2) इस तरह से subscript कर सकते हैं।

Superscript: सुपर स्क्रिप्ट (Ctrl+Shift++)

सुपर स्क्रिप्ट Option से आप Paragraph या Page में लिखे गए वर्ड या Text को (M2) इस तरह आप सुपर script में लिख सकते हैं।

Change Case: चेंज केस

इसके द्वारा सेलेक्ट किये हुए टेक्स्ट को Capital Letter, Small Letter में कर सकते हैं। इस option पर क्लिक करते ही Dialog Box खुलेगा जिसमे निम्नलिखित आप्शन हैं।

  • Sentence case :- इस पर क्लिक करने से वाक्य का पहला अक्षर बड़ा हो जायेगा।
  • lower case :- इस पर क्लिक करने से वाक्य के सभी अक्षर छोटे हो जायेंगे।
  • UPPER CASE :- इस पर क्लिक करने से वाक्य का सभी अक्षर बड़े हो जायेगे।
  • Title Case :- इस  पर क्लिक करने से हर शब्द का पहला अक्षर बड़ा हो जायेगा।
  • tOGGLE cASE :- इस पर क्लिक करने से वाक्य का पहला अक्षरछोटा हो जायेगा।

Text Highlight Color: टेक्स्ट हाईलाइट कलर

इस Option से आप अपने पेज या पैराग्राफ में Select किये गए Word या Text को Highlight कर सकते हैं। जैसा की आप इमेज में देख सकते हैं और अगर Highlight किये गए टेक्स्ट के कलर को हटाना चाहते हैं। तो आप No Color पर क्लिक करेंगे तो हाईलाइट किये गए टेक्स्ट का कलर रिमूव हो जायेगा। Stop Highlighting पर क्लिक कर के भी आप हाईलाइट किये गए टेक्स्ट या वर्ड को स्टॉप कर सकते हैं। ये ऑप्शन तभी शो करेगा जब आप उसके टूल से टेक्स्ट को हाईलाइट करेंगे।

Home Tab MS Word

Font Color: फॉन्ट कलर

Home Tab MS Word में इस Option से आप अपने पेज या पैराग्राफ में Select किये गए Word या Text को मनचाहे कलर दे सकते हैं। और अगर कुछ अलग तरह का कलर रखना चाहते हैं। जो इस कलर बॉक्स में नहीं है। तब कलर के निचे दिए Option में More Color पर क्लिक करके Standard, Custom से कलर पिक कर सकते हैं।

Paragraph: पैराग्राफ | Home Tab MS Word

Paragraph

Paragraph एक लेख का हिस्सा होता है जो एक Combination के रूप में विचारों को ग्रुप मे करता है। यह किसी भी विचार और और किसी भी तरह की जानकारी का समूह होता है जो Combination के स्तर पर शामिल किया जाता है। Paragraph एक Interdisciplinary Group को अलर्ट करता है जिसे एक Shared Subject या भावना से जोड़ा जा सकता है। यह डॉक्यूमेंट की Structure को बढ़ाता है, पढने योग्य बनता है, और बड़े और लंबे डॉक्यूमेंट में विचारों को व्यवस्थित करने में सहायता मिलती है।

नोट- Computer की भाषा में यह कह सकते हैं। की जहाँ जहाँ Enter दबायेंगे वहां वहाँ Paragraph कहलायेगा।

Bullets: बुलेट

इस Option से आप अपने पैराग्राफ पर Bullet लगा सकते हैं। आप जैसे ही बुलेट के Arrow पर क्लिक करेंगे आप के सामने Bullet के बहुत से प्रकार दिखाई देंगे आप उसमे से जो पसंद करें वो लगा सकते हैं। 

Numbering: नम्बरिंग

Numbering एक ऐसी सुविधा है जिसका इस्तेमाल पैराग्राफ पर Numbering स्टाइल में Bullet लगाने के लिए किया जाता है। जो पैराग्राफ या Listed Elements को Structured करने के लिए उपयोगी होता है। Numbering से सभी आइटम को एक Serial Numbers से प्रदर्शित किया जाता है। यह आर्टिकल को क्रम में दर्शाता है और पैराग्राफ की बनावट में सुविधा प्रदान करता है।

Multilevel List: मल्टिलेवेल लिस्ट

Multilevel List आप्शन Home Tab MS Word मे मौजूद एक ऐसी सुविधा है जो Document में Multilevel Numbers को तैयार करने के लिए उपयोगी होती है। इसमें सभी लेवेल पर भिन्न नंबर, अक्षर, या सिंबल का उपयोग किया जाता है। आप Multilevel Lis का इस्तेमाल Phrase, Divided Clause, Listed Elements, Project Plan, Scheme और अन्य सभी तैयार Document मे लागू कर सकते हैं।

Decrease Indent: डेक्रीज़ इन्डेन्ट

Decrease Indent एक ऐसी सुविधा है जो MS Word में उपलब्ध है और जिसका इस्तेमाल पैराग्राफ या सेलेक्ट किये हुए टेक्स्ट के इंडेंट को कम करने के लिए किया जाता है। यह Decrease Indent यूजर को पैराग्राफ या टेक्स्ट को बायां या बाहरी मार्जिन से दूर ले जाने मे मदद करता है।

Increase Indent: इनक्रीज इन्डेन्ट

इनक्रीज इन्डेंट के माध्यम से किसी भी पैराग्राफ या सिलेक्टेड टेक्स्ट के इंडेंट को बढ़ाने के लिए किया जाता है। Increase Indent विकल्प यूजर को पैराग्राफ या टेक्स्ट को दाहिनी या इंटरनल मार्जिन के पास ले जाने के लिए मदद करता है।

Sort: सॉर्ट

इस ऑप्शन का उपयोग Home Tab MS Word में किसी भी डेटा को क्रम से लाने के लिये करते हैं। जैसे कंपनी दुकान स्कूल आदि मे अपने कर्मचारी या खरीदार का “Register” तैयार कर Alphabet से सॉर्ट कर सकते हैं।

Show/Hide: शो/हाईड (Ctrl+*)

Show/Hide ऑप्शन Home Tab MS Word मे मौजूद एक ऐसी सुविधा है जिसका इस्तेमाल करके डॉक्यूमेंट में छिपे हुए या दिखाए गए Elements को टॉगल करने के लिए किया जाता है। जब आप “Show” आप्शन का उपयोग करते हैं, तब छिपे हुए Elements को दिखाया जाता है, और “Hide” आप्शन का इस्तेमाल करने पर वे सभी छिप जाते हैं। Show/Hide विकल्प डॉक्यूमेंट को Edit और Preview मोड में बहुत उपयोगी साबित होता है, क्योंकि आप Show/Hide विकल्प से छिपे हुए Elements को देख सकते हैं और उन्हें Edit कर सकते हैं या उन्हें छिपा सकते हैं, जिससे डॉक्यूमेंट की Visibility और संशोधन को नियंत्रित किया जा सकता है।

Align Text/Left: अलाइन टेक्स्ट/लेफ्ट (Ctrl+L)

Align Text/Left आप्शन MS Word में एक सुविधा है जिसका इस्तेमाल टेक्स्ट को डॉक्यूमेंट मे बाये तरफ से बराबर करने के लिए उपयोग किया किया जाता है। जब आप पैराग्राफ को “Align Text/Left” मोड में सेट करते हैं, तो पैराग्राफ डॉक्यूमेंट की बाईं ओर बराबर होता है। इससे पैराग्राफ की Visiblity में बदलाव होता है और टेक्स्ट को बाईं ओर बराबर करके कई तरह के डॉक्यूमेंट में बेहतर बनावट की जा सकती है।

Center: सेण्टर (Ctrl+E)

Center एक ऐसी सुविधा है जो MS Word में उपलब्ध है जिसका इस्तेमाल आप पैराग्राफ को डॉक्यूमेंट के सेण्टर में करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जब भी आप पैराग्राफ को “Center” मोड में सेट करते हैं, तो टेक्स्ट डॉक्यूमेंट के बीच में होता है।

Align Text Right: अलाइन टेक्स्ट राईट (Ctrl+R)

MS Word में Align Text Right का उपयोग टेक्स्ट को डॉक्यूमेंट के दाहिने तरफ से बराबर करने के लिए किया जाता है। जब आप टेक्स्ट को “Align Text Right” मोड में सेट कर देते हैं, तब टेक्स्ट Document के दाहिने तरफ से बराबर होता है।

Justify: जस्टिफाई (Ctrl+J)

Justify ऑप्शन MS Word मौजूद एक ऐसा टूल है जिससे आप अपने डॉक्यूमेंट में लिखे गए टेक्स्ट या वर्ड को बाएं तरफ से और दाएं तरफ से बराबर कर सकते हैं।

Line Spacing: लाइन स्पेसिंग

इस लिस्ट बॉक्स में उपस्थित Line Spacing आप्शन के द्वारा लाइन की बीच की दूरी को फिक्स करते हैं। और इसके Arrow Button पर क्लिक कर इच्छानुसार लाइन के बीच की दूरी को कम ज्यादा भी कर सकते हैं।

Shading: शेडिंग

Shading आप्शन MS Word में उपलब्ध एक ऐसा टूल है जिसका इस्तेमाल आप टेक्स्ट के पीछे एक Colored Area के रूप में किया जाता है। शेडिंग का इस्तेमाल टेक्स्ट के पीछे एक बॉक्स को कलर करने के लिए किया जाता है, जिससे पैराग्राफ को आकर्षक और प्रभावशाली बनाया जा सके।

Border: बॉर्डर

बॉर्डर आप्शन के द्वारा MS Word में किसी भी फाइल या या पेज के ऊपर बॉर्डर लगा सकते है इस आप्शन का इस्तेमाल आप Text, Table, या Document के Element के चारों तरफ बॉर्डर फिक्स करने के लिए किया जाता है। आप विभिन्न प्रकार के बॉर्डर जैसे Single Line, Double Line, Decimal Line आदि का चयन कर सकते हैं और उन्हें Text, Table और Document के Elements पर लागू करके उन्हें Noticeable और Attractive बना सकते हैं।

Style: स्टाइल | Home Tab MS Word

Style

Style आप्शन एक ऐसी सुविधा है जिसका इस्तेमाल MS Word में किया जाता है तथा इसके माध्यम से टेक्स्ट के Structure, Format और Appearance को फिक्स करने के लिए किया जाता है। Style एक सेट होता है जिसमें Font, Font Size, Bold, Italic, Underline, Color, Shading, Indent, Paragraph Spacing, Border आदि जैसे बहुत से फीचर होते हैं। Style का इस्तेमाल करके आप अलग अलग टेक्स्ट या एलेमेंट्स को सेलेक्ट करके उन्हें Attractive और प्रोफेशनल बना सकते हैं।

Editing: एडिटिंग

Editing आप्शन के द्वारा MS Word में सभी महत्वपूर्ण कार्य किया जाता है। Editing का मतलब है Document में Text, Image, Table या अन्य फीचर को एडिट करना इत्यादि। Editing की सुविधाएं आपको डॉक्यूमेंट को बेहतर बनाने और संशोधित करने में बहुत मदद करती हैं।

Find: फाइंड (Ctrl+F)

Home Tab MS Word में इस आप्शन के द्वारा डॉक्यूमेंट में स्पेशल टेक्स्ट स्ट्रिंग को खोजने के लिए किया जाता है। Find के माध्यम से आप एक या ज्यादा Words, Sentences, या Text Strings को खोज सकते हैं और उन्हें डॉक्यूमेंट में Move कर सकते हैं।

Editing

तरीका– इस आप्शन पर क्लिक करते ही Dialog box खुलेगा। जहाँ Find What के बॉक्स में वह अक्षर लिखें जिसे ढूंढना है। इसके बाद Find Next पर click करें वह अक्षर सेलेक्ट हो जायेगा। और अगर आप इसके अलावा सुविधा चाहते हैं। तो Find Next के बायीं तरफ More Button पर Click करें। जिसमे दुसरे आप्शन दिखाई देंगे उनमे बायीं तरफ Search नाम का Drop Down Box है जिसमे तीन आप्शन हैं।

(1) All यह पुरे पृष्ठ में ढूंढेगा। (2) Up यह ऊपर से ढूंढेगा। (3) यह नीचे से ढूंढेगा।

  • Match Case:- इस Check Box पर क्लिक करके, जिस शब्द को ढूंढ रहे हैं। उसे Find What के बॉक्स में उसी रूप लिखें जिस रूप में वह पृष्ठ में है। जैसे अगर बड़े अक्षर में है तो बड़े में और अगर छोटे में है तो छोटे अक्षर में लिखें।
  • Find Whole Word Only:- इस Check Box पर क्लिक करके सिर्फ शब्द को ढूंढ सकते हैं। फिर चाहे वह बड़े अक्षर में हो या छोटे में हो।
  • Use Wild Card:- इस Check Box पर क्लिक करने से जो शब्द या अक्षर याद नहीं है उसकी जगह इस चिन्ह (*/?) यानि Wildcard का उपयोग कर सकते हैं। नोट- एक Question Mark (?) एक अक्षर के बराबर और एक Star (*) एक शब्द के बराबर है।
  • Sound Like:- इस Check Box का चयन करने से समान उच्चारण वाले शब्द को ढूंढ सकते हैं। जैसे- Son, Sun, There, Their आदि।
  • Find All Word Forms:- इस आप्शन का उपयोग Verb की तीनो Form को तलाश करने के लिए करते हैं।
  • Format:- इसके द्वारा Paragraph, Tab, Language, Frame, Style, Highlight आदि जैसे परिवर्तन बदले गए शब्द में कर सकते हैं।
  • Special:- Home Tab MS Word के अन्तर्गत इसमें बहुत सारी सुविधाएँ हैं। जैसे Graphics Paragraph कोई भी अक्षर Comment, Footnote आदि। इनमे से जिसपर Click करेंगे इसी को ढूढ़ सकते हैं।
  • No Formatting:- इस Tab पर Click करने से Format Option के द्वारा किये गए परिवर्तन को ख़त्म कर सकते हैं।

नोट- यह Button उस समय चालू होगा जब उसकी बायीं तरफ से Format Button पर Click करके उसमे उपस्थित आप्शन में से किसी के द्वारा परिवर्तन करेंगे।

Replace: रिप्लेस (Ctrl+H)

Replace आप्शन MS Word में उपलब्ध एक ऐसा टूल है जिसका इस्तेमाल डॉक्यूमेंट में एक Special Text String को खोजने तथा बदलाव करने के लिए किया जाता है। यह Speciality किसी बड़े डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट को बदलने और सुधार करने के लिए कम से कम समय मे और मेहनत बचाने में मदद करती है।

तरीका– इस पर click करते ही Find जैसा Dialog Box खुलेगा जहाँ सिर्फ Replace with के बॉक्स में वह शब्द लिखें जिसको शुँदे गए शब्द से बदलना है। Replace करने से एक बदलेगा और Replace all करें पर जहाँ जहाँ भी वह शब्द होगा बदल जायेगा।

Go to: गो टो (Ctrl+G)

इस Option के द्वारा Home Tab MSWord में Cursor को किसी भी Page, Line, Paragraph आदि पर ले जाने के लिए करते हैं।

तरीका- इस पर Click करते ही Find जैसा Go to नाम का Dialog box खुलेगा। जिसमे Go to What के List Box से Page, Section, Line आदि में से किसी एक का Selection करें। उसके बाद Enter_Number के Box में वह Number दें जहाँ जाना है। इसके बाद Go to Button पर क्लिक करें। Cursor वहाँ पहुँच जायेगा।

Select All: सेलेक्ट आल (Ctrl+A)

Home Tab MS Word में सभी पृष्ठ को Select करने के लिए इसका उपयोग करते हैं। Select Pointer से आप किसी भी ऑब्जेक्ट को सेलेक्ट कर सकते हैं। तथा उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जा सकते हैं। 

Conclusion

MS Word माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा विकसित एक बहुत ही शक्तिशाली और फेमस वर्ड प्रोसेसर प्रोगराम है। Home Tab MS Word का इस्तेमाल प्रोफेशनल और व्यक्तिगत डॉक्यूमेंट को बनाने, उन्हें एडिट करने और संशोधित करने के लिए किया जाता है। इसमें बहुत तरह की उपयोगी सुविधाएं हैं जैसे कि Text Formatting, Symbols, Tables, Pictures, Headings, Page Formatting, Print, और Document Security। MS Word एक महत्वपूर्ण टूल है जो अलग अलग क्षेत्रों में Individuals और Organizations को सहायता प्रदान करता है और उन्हें Outstanding Document बनाने में मदद करता है।

FAQ: Home Tab MS Word

Home Tab MS Word क्या है?

Home Tab MS Word का एक प्रमुख टैब है जो डॉक्यूमेंट के मुख्य एडिटिंग कार्यों को कलेक्ट करता है। यह टैब उपयोगकर्ता को Various Formatting, Initialization, Text Formatting, Symbols, Tables, Spacing, Engraving, Text Modification, और अन्य General Editing कार्यों के लिए उपलब्ध कराता है।

MS word में Home Tab मे कितने Group होते हैं?

MS Word के Home टैब में सामान्य रूप से चार ग्रुप होते हैं।
Clipboard (क्लिपबोर्ड): यह ग्रुप कॉपी, कट और पेस्ट जैसी कार्रवाइयों को समर्थित करता है।
Font (फॉन्ट): इस ग्रुप में विभिन्न font style, font size और इफ़ेक्ट का चयन करने के लिए विकल्प उपलब्ध होते हैं।
Paragraph (पैराग्राफ): यह ग्रुप Paragraph level, indentation, spacing, bullets and numbering, and other editing विकल्पों को समर्थित करता है।
Styles (स्टाइल्स): इस ग्रुप में विभिन्न पूर्वनिर्धारित स्टाइल्स के विकल्प उपलब्ध होते हैं।

होम टैब के क्या कार्य हैं?

होम टैब MS Word में डॉक्यूमेंट के evaluation, editing, और ढांचे के साथ संबंधित कार्यों के लिए उपयोग होता है। यह टैब डॉक्यूमेंट को संपूर्ण बनाने के लिए विभिन्न एडिटिंग सुविधाएं प्रदान करता है। जिसके बारे मे उपरोक्त अध्यन कर सकते हैं

Leave a Comment