Home Tab Microsoft PowerPoint 2007 होम टैब पॉवरपॉइंट

Home Tab Microsoft PowerPoint 2007 के अंतर्गत आप अपनी File में formatting कर सकते हैं। और Color तथा Font Style सेट कर सकते हैं। तो जानते हैं के आप ये सब कैसे करेंगे।

Home Tab Microsoft PowerPoint 2007

Clipboard क्लिपबोर्ड | Home Tab Microsoft PowerPoint 2007

Cut (Ctrl+X) :- इस ऑप्शन के द्वारा सेलेक्ट किये गए ऑब्जेक्ट या टेक्स्ट को पृष्ठ से डिलीट कर सकते हैं। डिलीट किया गया ऑब्जेक्ट या टेक्स्ट क्लिपबोर्ड में save हो जाता है।

Copy (Ctrl+C) :- इस ऑप्शन के द्वारा सेलेक्ट किये गए ऑब्जेक्ट या टेक्स्ट की कॉपी clipboard में करते हैं।

Paste (Ctrl+V) :- इस ऑप्शन के द्वारा clipboard में उपस्थित object या text को पृष्ठ में ला सकते हैं।

Paste Special (Alt+Ctrl+V):- copy या cut किये गए object या text को विभिन्न mode में लेन के लिए इसका उपयोग करते हैं। जैस-RTF, HTML, JPEG, PNG, GIF, आदि।

Slides स्लाइड्स: Home Tab Microsoft PowerPoint 2007

New Slide :- इस ऑप्शन से आप अपने फाइल में नयी स्लाइड इन्सर्ट कर सकते हैं। इस पर जैसे ही क्लिक करेंगे। आपके सामने स्लाइड का बॉक्स दिखाई देगा। अब आप उसमे से किस प्रकार की स्लाइड लेना चाहते हैं ले सकते हैं।

Duplicate Selected Slide: से आप अपनी स्लाइड को सिमिलर स्लाइड की कॉपी कर सकते हैं।

Slide From Outline: इसके द्वारा दूसरी जगह से सिर्फ टेक्स्ट ला सकते हैं।

Reused Slide: से आप पहले इस्तेमाल की गयी स्लाइड में वर्क कर सकते हैं।

Layout :- इस स्लाइड का लेआउट बदल सकते हैं।

Reset :- इस से स्लाइड को रिसेट करते हैं।

Delete :- इस से स्लाइड को डिलीट करते हैं।

Font फॉन्ट | Home Tab Microsoft PowerPoint 2007

Font (Ctrl+Shift+F) :- इसके द्वारा Home Tab Microsoft PowerPoint 2007 मे select किये हुए Text के Font style को बदल सकते हैं। Text के बीच, ऊपर, नीचे लाइन ला सकते हैं। इसमें उपस्थित आप्शन का उपयोग करके देखें हर एक का असर इसी dialog box में दर्शायेगा। इसी डायलॉग बॉक्स में character spacing के tab button पर क्लिक करने से dialog box निम्नलिखित रूप में बदल जायेगा।

Font Size (Ctrl+Shift+P) :- इस Option से आप अपने पैराग्राफ में लिखे गए वर्ड या text को बढ़ा सकते है या छोटा कर सकते हैं।

Increase Font Size :- इस Option से आप अपने शीट में लिखे गए वर्ड या text को बढ़ा सकते हैं।

Decrease Font Size :-  इस Option से आप अपने शीट में लिखे गए word  या text को छोटा कर सकते हैं।

Clear Formatting :-  इस Option से आप अपने पैराग्राफ में लिखे गए वर्ड या text को जितने भी फॉर्मेट किये हैं उन सभी की फॉर्मेटिंग को हटाने के लिए करते हैं।

Bold (Ctrl+B) :-  इस Option से आप अपने Paragraph या Page में लिखे गए वर्ड या text को bold यानी मोटा कर सकते हैं इसका इस्तेमाल ज़्यादातर heading के लिए किया जाता है।

Italic (Ctrl+I) :- इस Option से आप अपने Paragraph या Page में लिखे गए वर्ड या text को italic style में  तिरछा कर सकते  हैं।

Under Line (Ctrl+U) :- इस Option से आप अपने Paragraph या Page में लिखे गए word या text को को अंडर लाइन सकते हैं।

जैसे आप सेलेक्ट किये गए वर्ड को U पर क्लिक करेंगे आपका फॉण्ट Underline हो जायेगा।

Text स्टाइल: Home Tab Microsoft PowerPoint 2007

Strike through :- इस Option से आप अपने Paragraph या Page में लिखे गए वर्ड या text को strikethrough यानी आप अपने वर्ड के बीच में लाइन ला सकते हैं।

Text Shadow :- इस Option से आप अपने Paragraph या Page में लिखे गए वर्ड या text को शैडो दे सकते हैं।

Character Spacing :- इस से लिखे टेक्स्ट के चैरेक्टर की दुरी बदल सकते  हैं।

Change Case :- इस आप्शन के द्वारा सेलेक्ट किये हुए टेक्स्ट को capital letter, small letter, पहला बड़ा बाकी छोटे में इस तरह के बदलाव कर सकते हैं। इस option पर क्लिक करते ही dialog box खुलेगा जिसमे निम्नलिखित आप्शन हैं।

1- Sentence case :- इस पर क्लिक करने से वाक्य का पहला अक्षर बड़ा हो जायेगा।

2- lower case :- इस पर क्लिक करने से वाक्य के सभी अक्षर छोटे हो जायेंगे।

3- UPPER CASE :- इस पर क्लिक करने से वाक्य का सभी अक्षर बड़े हो जायेगे।

4- Title Case :- इस  पर क्लिक करने से हर शब्द का पहला अक्षर बड़ा हो जायेगा।

5- tOGGLE cASE :- इस पर क्लिक करने से वाक्य का पहला अक्षरछोटा हो जायेगा।

Font Color :- इस option से Home Tab Microsoft PowerPoint 2007 मे आप अपने स्लाइड में select किये गए word या text को आप अपने मनचाहे कलर दे सकते हैं। और अगर कुछ अलग तरह का कलर रखना चाहते हैं। जो इस कलर बॉक्स में नहीं है। तब आप कलर के निचे दिए गए option में more color पर क्लिक करके Standard, Custom ऑप्शन से आप अपने हिसाब कलर पिक कर सकते हैं।

Paragraph पैराग्राफ | Home Tab Microsoft PowerPoint 2007

Home Tab Microsoft PowerPoint 2007 में दिए गए पैराग्राफ़ option के द्वारा पैराग्राफ की सेटिंग करते हैं।

नोट- computer की भाषा में यह कह सकते हैं। की जहाँ जहाँ enter दबायेंगे वहां वहाँ paragraph कह लायेगा।

Bullets :-  इस option से आप अपने पैराग्राफ पर bullet लगा सकते हैं। आप जैसे ही बुलेट के arrow पर क्लिक करेंगे आप के सामने bullet के बहुत से प्रकार दिखाई देंगे। आप उसमे से जो like करें वो लगा सकते हैं।

Numbering :- इस option से आप अपने पैराग्राफ पर Numbering स्टाइल में bullet लगा सकते हैं।

Decrease Indent :- इसके द्वारा पेज में दिए गए Tab बटन की दुरी को कम किया जाता है।

Increase Indent :- इसके द्वारा टैब बटन की दूरी तय करते हैं।  अब Tab button दबाने पर कर्सर उतनी ही दूरी पर पहुँच जायेगा जैसे-1″,2″ आदि।

Line Spacing :- इस लिस्ट बॉक्स में उपस्थित आप्शन के द्वारा लाइन की बीच की दूरी को फिक्स करते हैं। इसके Arrow button पर क्लिक कर अपनी इच्छानुसार Home Tab Microsoft PowerPoint 2007 में लाइन के बीच दूरी को कम ज्यादा कर सकते हैं।

Align Text Left (Ctrl+L) :- इस ऑप्शन से आप अपने डॉक्यूमेंट में लिखे गए टेक्स्ट या वर्ड को बाएं तरफ से बराबर कर सकते हैं।

Center (Ctrl+E) :- इस ऑप्शन से आप अपने डॉक्यूमेंट में लिखे गए टेक्स्ट या वर्ड को Center बीच में  कर सकते हैं।

Align Text Right (Ctrl+R) :- इस ऑप्शन से आप अपने डॉक्यूमेंट में लिखे गए टेक्स्ट या वर्ड को दाएं तरफ से बराबर कर सकते हैं।

Justify (Ctrl+J) :- इस ऑप्शन से आप अपने डॉक्यूमेंट में लिखे गए टेक्स्ट या वर्ड को बाएं तरफ से और दाएं तरफ से बराबर कर सकते हैं।

Column :- इस से पेज में लिखे गए सारांश को दो कॉलम में बाँट सकते हैं।

Text Direction :- इस Option से टेक्स्ट या को घुमा या direction दे सकते हैं।

Align Text:- इस से आप टेक्स्ट को अलाइन दे सकते हैं जैसे TOP, Middle, Bottom.

Convert to Smart Art :- यहाँ से टेक्स्ट को डिज़ाइन दे सकते हैं।

Drawing ड्राइंग | Home Tab Microsoft PowerPoint 2007

Home Tab Microsoft PowerPoint 2007 के द्वारा Drawing में text और box से सम्बंधित कई आप्शन उपस्थित हैं। जिनसे text और box में विभिन्न प्रकार के बदलाव कर सकते है।

Shape :- इसके द्वारा विभिन्न design में बना बनाया object ला सकते हैं।

Arrange :- इन्सर्ट किये गए शेप को यहाँ से Arrange कर सकते हैं।

Quick Styles :- यहाँ से स्लाइड के font बॉक्स में बैकग्राउंड कलर दे सके हैं।

1- Shape Fill :- इन्सर्ट किये गए शेप में यहाँ से कलर दे सकते हैं।

2- Shape Outline :- शेप की आउटलाइन को मोटी पतली कर सकते हैं और उसमे कलर दे सकते हैं।

3- Shape Effects :- इस से शेप को इफ़ेक्ट दे सकते हैं जिस से आपकी स्लाइड और भी अति सुन्दर दिखाई दे।

Editing एडिटिंग | Home Tab Microsoft PowerPoint 2007

Find (Ctrl+F) :- इस आप्शन के द्वारा किसी भी अक्षर या शब्द को ढूंढ सकते है।

तरीका- इस आप्शन पर क्लिक करते ही Dialog box खुलेगा। जहाँ Find What के बॉक्स में वह अक्षर लिखें जिसे ढूंढना है। इसके बाद Find Next पर click करें वह अक्षर सेलेक्ट हो जायेगा। और अगर आप इसके अलावा सुविधा चाहते हैं। तो Find Next के बायीं तरफ more button पर click करें। जिसमे दुसरे आप्शन दिखाई देंगे। उनमे बायीं तरफ search नाम का Drop Down box है जिसमे तीन आप्शन हैं।

(1) All यह पुरे पृष्ठ में ढूंढेगा। (2) Up यह ऊपर से ढूंढेगा। (3) यह नीचे से ढूंढेगा।

Match case:- Home Tab Microsoft PowerPoint 2007 में इस check box पर क्लिक करके, जिस शब्द को ढूंढ रहे हैं। उसे find what के बॉक्स में उसी रूप लिखें जिस रूप में वह पृष्ठ में है।

जैसे:- अगर capital में है तो कैपिटल लेटर में और small l में है तो स्माल लेटर में लिखें

Find whole word only :- इस check box पर क्लिक करके सिर्फ शब्द को ढूंढ सकते हैं। फिर चाहे वह बड़े अक्षर में हो या छोटे अक्षर में हो।

Use wild card:- इस check box पर क्लिक करने से जो शब्द या अक्षर याद नहीं है। उसकी जगह इस चिन्ह (*/?) यानि wildcard का उपयोग कर सकते हैं।

नोट- एक Question Mark (?) एक अक्षर के बराबर और एक Star (*) एक शब्द के बराबर है।

Sound like:- इस check box का चयन करने से समान उच्चारण वाले शब्द को ढूंढ सकते हैं।

जैसे- son – sun, there – their, deer – dear आदि।

Find all word forms:- इस आप्शन का उपयोग verb की तीनो form को तलाश करने के लिए करते हैं।

Format:- इसके द्वारा Paragraph, tab, language, frame, style, highlight आदि जैसे परिवर्तन बदले गए शब्द में कर सकते हैं।

Special:- इसमें बहुत सारी सुविधाएँ हैं।जैसे graphics paragraph कोई भी अक्षर comment, footnote आदि। इनमे से जिसपर click करेंगे इसी को ढूढ़ सकते हैं।

Goto और Replace | Home Tab Microsoft PowerPoint 2007

No formatting:- इस tab पर click करने से Format option के द्वारा किये गए परिवर्तन को ख़त्म कर सकते हैं।

नोट- यह button उस समय चालू होगा जब उसकी बायीं तरफ से Format button पर click करके उसमे उपस्थित आप्शन में से किसी के द्वारा परिवर्तन करेंगे।

Replace (Ctrl+H) :- Home Tab Microsoft PowerPoint 2007 मे इस option के द्वारा किसी भी ढूढे गए शब्द को बदल सकते है।

तरीका- Home Tab Microsoft PowerPoint 2007 मे इस पर click करते ही Find जैसा Dialog Box खुलेगा जहाँ सिर्फ Replace with के बॉक्स में वह शब्द लिखें जिसको शुँदे गए शब्द से बदलना है। Replace करने से एक बदलेगा और Replace all करें पर जहाँ जहाँ भी वह शब्द होगा बदल जायेगा।

Go to(Ctrl+G):- इस option के द्वारा cursor को किसी भी page, line, paragraph आदि पर ले जाने के लिए उपयोग करते हैं।

तरीका- Home Tab Microsoft PowerPoint 2007 मे इस पर click करते ही Find जैसा Go to नाम का dialog box खुलेगा। जिसमे go to what के list box से Page, Section, Line आदि में से किसी एक का selection करें। उसके बाद Enter Number के box में वह Number दें जहाँ जाना है। इसके बाद go to button पर क्लिक करें। cursor वहाँ पहुँच जायेगा।

Select All (Ctrl+A) :- Home Tab Microsoft PowerPoint 2007 मे सभी पृष्ठ को select करने के लिए इसका उपयोग करते हैं। Select Pointer से आप किसी भी ऑब्जेक्ट को सेलेक्ट कर सकते हैं। तथा उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जा सकते हैं। 

Leave a Comment