Computer Monitor Best Explain कंप्यूटर मॉनिटर

Computer Monitor का दूसरा नाम Display Unit है। Computer Monitor टीवी के जैसा एक आउटपुट डिवाइस है। आप कंप्यूटर में जो भी काम करते हैं। वह आपको मॉनिटर की मदद से स्क्रीन पर नज़र आता है।

ये कंप्यूटर के साथ इस्तेमाल होने वाली सबसे लोप्रिय डिवाइस है। Computer Monitor में एक CRT कैथोड रेज़ ट्यूब लगी होती है। जिसके द्वारा हम अपने दिए गए आदेशो का नतीजा देख सकते है। आप कंप्यूटर पर जो भी काम करते हैं वह आपको Computer Monitor की सहायता से स्क्रीन पर दिखाई देता है।

Monitor को display unit भी कहते हैं। Computer Monitor की स्क्रीन साइज 14 से लेकर 30 इंच तक होती है। पिक्चर एलिमेंट मिलकर मॉनिटर पिक्चर बनाते हैं। उन छोटे छोटे एलिमेंट को पिक्सेल कहते हैं। पिक्सेल जितनी अधिक मात्रा में होगी फ़ोटो इतनी ही साफ होगी। Computer Monitor दो तरह के होते है।

Computer Monitor कंप्यूटर मॉनिटर

(1) ब्लैक एंड वाइट (Black and White)

(2) कलर्ड (Colored) पहले वाले को (Monochrome) और दुसरे को (V.D.U) Visual Display Unit भी कहते है।

1- ब्लैक एंड वाइट Black and White Computer Monitor

शुरुआत में कलर मॉनिटर बहुत ज़्यादा महंगे थे। इस लिए बहुत से कंप्यूटर Black एंड White मॉनिटर के साथ बेचे गए। लेकिन अब ब्लैक और वाइट मोनिटर खत्म होते जा रहे हैं। इस को ब्लैक और व्हाइट के अतिरिक्त मोनोक्रोम Computer Monitor भी कहते हैं।

ब्लैक एंड वाइट Black and White या मोनोक्रोम मॉनिटर सिर्फ एक रंग में ऑउटपुट दिखाते हैं। इसकी स्क्रीन पर हमेशा ब्लैक एंड वाइट दिखाई देता है। अब इस तरह के मॉनिटर का इस्तेमाल नही होता है।

MDA:- Monochrome Display Adapter

2- Color Monitor कलर मॉनिटर VDU

ये Monitor रंगीन होते हैं। ये तीन रंगों से मिलकर विभिन्न कलर में दिखाई देते हैं। आजकल यही मोनिटर इस्तेमाल किये जाते हैं। विभिन्न कलर में दिखने के लिए कंप्यूटर में ग्राफ़िक एडाप्टर लगाए जाते हैं।

CGA:- ये Color Graphic Adapter का संक्षिप्त है। इस तरह के एडाप्टर वाले मॉनिटर की स्क्रीन पर टेक्स्ट और अंक तथा फ़ोटो 4 रंगों में दिखाई देते हैं।

EGA:- ये Enhanced Graphic Adapter वाले कंप्यूटर स्क्रीन पर टेक्स्ट और अंक तथा फ़ोटो 16 रंगों में दिखाई देते हैं।

VGA:- Video/Visual Graphic Adapter वाले कंप्यूटर स्क्रीन पर टेक्स्ट और अंक तथा फ़ोटो 256 रंगों में दिखाई देते हैं। ये Monitor ज्यादातर लोग इस्तेमाल करते हैं।

SVGA:- Super Visual Graphic Adapter वाले कंप्यूटर स्क्रीन पर टेक्स्ट और फ़ोटो 16 मिलियन रंगों में दिखाई देते हैं। Purchase Monitor

Leave a Comment