Disqus Comment Box in Blogger ब्लॉगर में डिस्कस कमेन्ट बॉक्स कैसे लगाएं

ब्लॉग में Disqus Comment Box आसानी से लगाए अगर आप अपने ब्लॉग में डिस्कस कमेंट बॉक्स लगाना चाहते हैं। तो बहुत आसानी से लगा सकते हैं।

और अपने ब्लॉगर ब्लॉग के कमेन्ट को एक नया डिज़ाइन दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि ब्लॉगर में Disqus Comment Box कैसे लगाते हैं। सबसे पहले आप अपने  लैपटॉप या मोबाइल में ब्राउज़र ओपन कर लें। और इस लिंक पर क्लिक कर के ओपन करें https://disqus.com

Disqus Comment Box

जब ये वेबसाइट ओपन जाये तब आप Get Started पर क्लिक करें। अब आपके सामने Signup की स्क्रीन खुल जाएगी। अब आप सभी स्टेप को ध्यानपूर्वक देखें।

Disqus Comment Box पर Signup करें

1. Signup :- इस ऑप्शन से आप Disqus Comment Box वेबसाइट पर नए अकाउंट बना सकते हैं।

2. Login :-  जब आपका अकाउंट बना जाये तब आप यहाँ क्लिक करके अपने अकाउंट को लॉगइन कर सकते हैं।

Disqus Comment Box

3. Login With Social Account :- इस ऑप्शन से आप चाहें तो Facebook, Twitter, Google से डायरेक्ट लॉगइन कर सकते हैं।

4. Name :- यदि आप ईमेल अकाउंट से Signup करना चाहते हैं तो नाम वाले बॉक्स में अपना नाम टाइप करें।

5. Email :- इस बॉक्स में आप अपना ईमेल एड्रेस टाइप करें।

6. Password :- इस बॉक्स में आप अपना पासवर्ड टाइप करें।

7. I’m Not a Robot :- अब इस बॉक्स पर क्लिक करें और ये कन्फर्म करें की आप रोबोट नहीं हैं।

8. Signup :- सभी डिटेल डालने आप सिगनप के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपका अकाउंट बन जायेगा। और आपके ईमेल में एक मैसेज आया है आप अपना ईमेल लॉगइन करके Disqus Comment Box के अकाउंट को कन्फर्म कर दें।

फिर आप Disqus Comment Box अकाउंट को लॉगइन कर लें। और फिर अगले स्टेप को फॉलो करें। आप I want to Comment on site पर क्लिक करें। आपके सामने एक स्क्रीन दिखाई देगी। जिसमे आपको अपनी वेबसाइट के बारे में सभी डिटेल डालनी है।

Create a Site – Disqus Comment Box

1. Site Owner :- यहाँ पर आपका नाम दिखाई देगा अगर आप नाम बदलना चाहते हैं तो सेटिंग में जाकर  बदल सकते हैं।

Disqus Comment Box

2. Organization :- आप अपनी जिस वेबसाइट पर डिस्कस कमेंट बॉक्स लगाना चाहते हैं वह लिंक यहाँ पर दिखाई देगी।

3. Website Name :- यहाँ पर अपनी वेबसाइट का नाम लिखेंगे। ध्यान रहे यहाँ वेबसाइट का लिंक नहीं देना है।

4. Category :- आपने अपनी वेबसाइट किस कैटागोरी में बनाया है जैसे – एजुकेशन या टेक्नोलॉजी इत्यादि वह यहाँ से सेलेक्ट करें।

5. Create Site :- जब आप साभी डिटेल को पूरा कर लें तब Create Site पर क्लिक करें।

आपका ब्लॉग किस प्लेटफार्म पर है

Disqus Comment Box

1. Setting :- अब आप सेटिंग पर क्लिक करें। आपके सामने बाएं साइड में Installation का ऑप्शन दिखाई देगा।

2. Installation :- अब आप इंस्टालेशन पर क्लिक करें तो आपको ब्लॉग के बहुत सारे प्लेटफॉर्म दिखाई देंगे।

3. Blogger :- आप अगर ब्लॉगर पर ब्लॉग बनाये हैं तो आप यहाँ से ब्लॉग पर क्लिक करें।

4. Add to my Blogger :- अब आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नयी स्क्रीन खुल जाएगी।

Add Page Element Disqus Comment Box

1. Select a Blog :- आप जिस ब्लॉग में डिस्कस कमेंट बॉक्स लगाना चाहते हैं वह ब्लॉग यहाँ से सेलेक्ट करें।  

Add page element

2. Title :- आप यहाँ पर विजेट का नाम डाल दें जैसे डिस्कस भी डाल सकते हैं।

3. Add Widget :- आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके ब्लॉग में डिस्कस का विजेट इन्सर्ट हो जायेगा।

अब आप अपने ब्लॉगर के लेआउट में आजायें और उस विजेट को को पोस्ट बॉक्स के निचे रख दें। और आप अपने ब्लॉग को विजिट कर देख सकते हैं आपके ब्लॉग में Disqus Comment Box दिखाई दे रहा है।  

Leave a Comment